{"_id":"5e957aa48ebc3e76902928a0","slug":"sanjay-dutt-to-feed-1000-families-from-during-coronavirus-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: संजय दत्त ने भी बढ़ाया मदद का हाथ, रोजी-रोटी नहीं कमा पाने वालों के लिए किया खाने का इंतजाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Coronavirus: संजय दत्त ने भी बढ़ाया मदद का हाथ, रोजी-रोटी नहीं कमा पाने वालों के लिए किया खाने का इंतजाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 14 Apr 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस का कहर देशभर में देखने को मिल रहा है। हाल ही में 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि को भी बढ़ा दिया गया है। पहले जो लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म होने जा रहा था वो अब तीन मई तक जारी रहेगा। इसकी आधिकारिक घोषणा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दी है। वहीं अब एक बार फिर रोजाना कमाकर खाने वालों के लिए स्थिति गंभीर हो गई है। ऐसे में मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपनी श्रद्धा के हिसाब से मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस कड़ी में अब अभिनेता संजय दत्त का नाम भी जुड़ गया है।
2 of 5
Sanjay Dutt
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अभिनेता संजय दत्त अब तक केवल लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे थे। वो लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए वीडियो साझा कर लोगों से घर पर ही रहकर सरकार के आदेश का पालन करने के लिए कह रहे हैं। लेकिन अब संजय दत्त ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। संजय दत्त ने कुछ परिवारों के खाने का इंतजाम किया है। जो कोरोना के प्रकोप के चलते रोजी-रोटी कमाकर नहीं खा पा रहे हैं।
3 of 5
sanjay dutt
- फोटो : Twitter
इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई के जरिए मिली है। एएनआई के साथ बातचीत के दौरान संजय ने कहा, 'ये पूरे देश के लिए सबसे भयानक समय है। हर कोई अपनी तरह से एक दूसरे की मदद करने में लगा हुआ है। चाहे फिर वो अपने घरों में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग करने के जरिए ही क्यों न हो। मैं बस अपनी तरह से अपना योगदान करने की कोशिश कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sanjay Dutt
- फोटो : twitter
बता दें कि संजय दत्त ने सावरकर शेल्टर्स के साथ मिलकर ये मदद का हाथ बढ़ाया है। वह कोशिश कर रहे हैं कि ये शेल्टर्स बोरीवली से लेकर बांद्रा तक के इलाकों को कवर करें। इस बारे में बताते हुए संजय ने कहा, 'सावरकर शेल्टर्स इस प्लान में रीढ़ की हड्डी साबित हुआ है। उन्होंने बहुत मेहनत की है और इसके लिए मैं उनकी बहुत तारीफ करता हूं। मुझे लगता है कि एक दूसरे की मदद करके हम जल्द वापस अपनी पुरानी जिंदगियों में लौट सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
Sanjay Dutt and Manyata Dutt
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि संजय दत्त इससे पहले भी वीडियो के माध्यम से लोगों से घर पर ही रहने की अपील कर चुके हैं। आपको बता दें कि संजय दत्त इस वक्त मुंबई में अकेले रह रहे हैं। उनकी पत्नी मान्यता दत्त दोनों बच्चों के साथ दुबई घूमने गई हुई थीं। इसी दौरान लॉकडाउन हो गया और वो वहीं फंस गईं। अब संजय दत्त मुंबई में अकेले ही रामायण और महाबारत देखते हुए वक्त बिता रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।