{"_id":"5cbf3a75bdec221431498a23","slug":"sanjay-dutt-was-compainging-for-sister-priya-and-manyata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त ने बहन प्रिया के लिए मुंबई की गर्मी में मांगे वोट, पत्नी मान्यता ने यहां दिखाया टशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त ने बहन प्रिया के लिए मुंबई की गर्मी में मांगे वोट, पत्नी मान्यता ने यहां दिखाया टशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 23 Apr 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
manyata dutt
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक तरफ जहां अभिनेता संजय दत्त लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपनी बहन प्रिया दत्त के प्रचार को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी मान्यता दत्त सैर सपाटे में व्यस्त हैं। मान्यता अभी तक अपनी ननद के लिए वोट मांगने नहीं निकली हैं। मान्यता का ये एयरपोर्ट लुक पिछली रात से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
2 of 5
मान्यता दत्त
- फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं मान्यता की इन तस्वीरों की लोग तारीफें भी कर रहे हैं। हमेशा अपना फैशन सेंस पॉइंट पर रखने वाली मान्यता इस बार कैजुअल आउटफिट में नजर आईं। एयरपोर्ट के बाहर ली गई इन तस्वीरों में मान्यता बेहद ही क्लासी लग रही हैं।
3 of 5
मान्यता दत्त
- फोटो : Amar Ujala
कुछ लोग इन तस्वीरों का मजाक भी बना रहे हैं, लेकिन मान्यता की टॉर्न जींस की हंसी उड़ा रहे लोगों को शायद इन कपड़ों की कीमत नहीं पता होगी। ध्यान से देखेंगे तो मान्यता ने जो टी शर्ट पहनी हुई है वह लुइस विटॉन की है और हाथ में मौजूद यह बैग डिओर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मान्यता दत्त
- फोटो : Amar Ujala
मान्यता हमेशा से ही ब्रांड की खूब शौकीन रही हैं, जिसके चलते वह कई बार महंगे-महंगे कपड़े पहने नजर आई हैं। शायद ही वह किसी कपड़े को दोबारा पहनती होंगी। पर इस बार इस जीन्स को पहनकर उन्होंने साबित किया है कि हर मशहूर शख्स के भी पसंदीदा कपड़े होते हैं। इससे पहले भी मान्यता यही जीन्स पहने हुए नजर आ चुकी हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के दौरान संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपनी बहन प्रिया दत्त (Priya Dutt) के लिए मुंबई की सड़कों पर उतर आए। संजय की बहन प्रिया कांग्रेस की ओर से उत्तर-मध्य मुंबई लोक सभा सीट से चुनाव मैदान में उतरी हैं। बहन को सपोर्ट करने के लिए संजय लोगों से सपोर्ट मांगते नजर आए। इन तस्वीरों में संजय दत्त बहन प्रिया के साथ गाड़ी में नजर आए। इस रोड शो के दौरान संजय ने न केवल फैंस का अभिवादन किया बल्कि उनसे वोट की अपील भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।