{"_id":"5cbf20b0bdec22146f5170e9","slug":"shahrukh-khan-will-play-a-negative-role-opppsite-vijay-thalapathy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL में मिला शाहरुख खान को साउथ फिल्म इंडस्ड्री से ऑफर, 'डॉन' बनकर लेंगे बदला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IPL में मिला शाहरुख खान को साउथ फिल्म इंडस्ड्री से ऑफर, 'डॉन' बनकर लेंगे बदला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 23 Apr 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान को लेकर चर्चा हो रही है कि वह साउथ की फिल्मों में डेब्य करने जा रहे हैं। खबर यह भी है कि वह बतौर एक्टर नहीं बल्कि विलेन बनकर यहां से शुरुआत करेंगे। फिल्म के मुख्य अभिनेता सुपरस्टार विजय थलापति होंगे। शाहरुख के फैन्स को अभी भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि वह साउथ की फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं।
2 of 5
Vijay Thalapathy
मीडिया में चल रही खबरों की माने तो शाहरुख खान का तेलुगू फिल्म 'थलापति 63' में एक कैमियो रोल होगा जिसमें वह एक विलेन की भूमिका में होंगे। शाहरुख का ये कैमियो बॉलीवुड फिल्मों में किए गए कैमियो से बेहद अलग होगा। दरअसल, किंग खान ही फिल्म के असल विलेन होंगे जो फिल्म के क्लाइमेक्स में नजर आएंगे। फिल्म में तकरीबन 15 मिनट तक शाहरुख का निगेटिव रोल होगा।
3 of 5
Shahrukh Khan and Riteish Deshmukh
- फोटो : twitter
इस 15 मिनट के रोल में वह विजय से भी दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। शाहरुख खान को रोल मिलने के पीछे की वजह यह है कि इस फिल्म के मेकर्स को निगेटिव रोल के लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से बड़े स्टारडम वाले चेहरे की तलाश थी। जब फिल्म के निर्देशक एटली कुमार ने शाहरुख को यह रोल ऑफर किया तो वह अपनी कुछ शर्त रखकर मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shahrukh khan
मीडिया रिपोर्ट्स के ही मुताबिक, किंग खान जल्द ही इस फिल्म के लिए शूटिंग करना शुरू कर देंगे। शाहरुख के लिए चार से पांच दिन का शूटिंग शिड्यूल रखा गया है जिसकी शूटिंग चेन्नई और मुंबई में शूट किए जानी है। खबर है कि साउथ फिल्म में शाहरुख के काम करने की अफवाह तब फैली थी जब टी 20 इंडियन लीग में शाहरुख और एटली को एकसाथ देखा गया। बता दें कि दोनों एक हिंदी फिल्म करने की भी योजना कर रहे हैं और यहीं एटली ने शाहरुख को यह फिल्म ऑफर की थी।
विज्ञापन
5 of 5
विजय
- फोटो : Twitter
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करे तो बता दें कि विजय के अपोजिट मुख्य किरदार में साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा होंगी। इनके अलावा फिल्म में रेबा मोनिका जॉन, इंदुजा रविचंद्रन, वर्षा बोलल्मा और देवादर्शिनी अपने-अपने किरदार में होंगे। फिल्म इस साल 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।