{"_id":"5cbec6f4bdec2214254488a7","slug":"ranveer-singh-carry-the-footwear-of-his-wife-deepika-padukone-photo-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी में दीपिका के सैंडल हाथ में लिए पीछे खड़े रहे रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर छा गई ये तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी में दीपिका के सैंडल हाथ में लिए पीछे खड़े रहे रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर छा गई ये तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 23 Apr 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika ranveer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में अपने एक दोस्त की शादी में पहुंचे थे । ये शादी मुंबई में थी । शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए । इनमें से एक तस्वीर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद यूजर्स रणवीर को पर्फेक्ट पति बता रहे हैं ।
2 of 5
deepika ranveer
दरअसल, शादी की एक तस्वीर में दीपिका मेहमानों से मिल रही हैं और रणवीर पत्नी की सैंडल हाथ में लिए पीछे खड़े हैं । रणवीर-दीपिका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है ।
3 of 5
deepika ranveer
दरअसल, दीपिका मंडप में पहुंचीं जहां वो चप्पल पहनकर नहीं जा सकती थीं । दीपिका ने अपनी सैंडल उतार दी । दीपिका साड़ी पहने थीं इसलिए उन्होंने हाथ में सैंडल नहीं पकड़ी । तभी रणवीर आए और उन्होंने पत्नी की मदद करते हुए उनकी चप्पल अपने हाथ में पकड़ ली ।
Deepika Padukone, Ranveer Singh
- फोटो : social media
शादी में सैकड़ों मेहमान के बीच भी रणवीर ने पत्नी की सैंडल हाथ में पकड़ी। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहेंगे। रणवीर अक्सर दीपिका के लिए खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं । इस दौरान दीपिका ऑफ व्हाइट कलर की फ्लोरल साड़ी पहने थीं ।
विज्ञापन
5 of 5
Ranveer Singh and Deepika Padukone
- फोटो : Instagram
दीपिका के बालों में लगा गजरा और लाइट मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहा था । वहीं रणवीर ब्लैक शेरवानी में नजर आए । बता दें कि रणवीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं । वहीं दीपिका फिल्म 'छपाक' की शूटिंग में बिजी हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।