{"_id":"5cc0a931bdec2262650b2377","slug":"sanjay-dutt-was-nervous-to-work-with-madhuri-dixit-in-kalank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंलक में माधुरी के साथ काम करने को लेकर नर्वस थे संजय दत्त, फिर इस तरह हुए राजी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंलक में माधुरी के साथ काम करने को लेकर नर्वस थे संजय दत्त, फिर इस तरह हुए राजी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' काफी चर्चा में है। इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अलावा आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 'कलंक' को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस बीच फिल्म में संजय-माधुरी के काम करने को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
2 of 5
Sanjay Dutt Kalank Poster
- फोटो : instagram
इस फिल्म के जरिए 22 साल बाद माधुरी दीक्षित और संजय दत्त ने एक साथ काम किया। हालांकि इस फिल्म को लेकर दोनों के फैंस खुश नहीं हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म 'कलंक' में माधुरी और संजय दत्त को एक साथ लंबे समय तक केवल 2 मिनट के लिए ही दिखाया गया, जो उनके फैंस को पसंद नहीं आया।
3 of 5
madhuri dixit
संजय दत्त ने फिल्म में बलराज चौधरी का किरदार निभाया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए इस बात का खुलासा हुआ है कि है कलंक में माधुरी दीक्षित के एंट्री लेने में संजय दत्त एक रुकावट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanjay dutt
जब संजय दत्त को इस बात का पता चला कि इस फिल्म में वो माधुरी दीक्षित के साथ काम करेंगे तो वो नर्वस हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब करण जौहर ने माधुरी दीक्षित से जब फिल्म में संजय दत्त के साथ काम करने में किसी तरह की असहजता की बात पूछी तो उन्होंने कहा कि, उन्हें 'किसी' के भी साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त
करण जौहर ने संजय दत्त से इस बारे में बातचीत की और उन्हें इस बात के लिए राजी कर लिया। हालांकि फिल्म में दोनों के काम को दर्शकों ने काफी पसंद किया। गौरतलब है कि संजय दत्त और माधुरी दीक्षित रिलेशनशिप में थे लेकिन किन्हीं वजहों से दोनों के ब्रेकअप हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।