फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 साल की उम्र में तेजाब हमले के बाद टूट गई थीं लक्ष्मी, बोलीं परिवार के हौसले ने जीना सिखाया

Wed, 24 Apr 2019 11:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Apr 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Acid attack survivor laxmi agarwal told her story before chhapaak movie release 
एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

सफल बनने के लिए चेहरा नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता जरूरी है। महिलाओं को जल्द से जल्द यह बात समझनी होगी कि भौतिक सुंदरता कुछ समय के लिए ही साथ देती है, मगर आत्मनिर्भरता हमेशा आपके साथ चलेगी। यह बात एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल ने कही। वे फिक्की के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थी। 

Acid attack survivor laxmi agarwal told her story before chhapaak movie release 
एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित होने पहुंची एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल ने मीडिया से रुबरु होकर महिलाओं के प्रति अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि 15 साल की उम्र में जब उनपर एसिड से अटैक किया गया।

Acid attack survivor laxmi agarwal told her story before chhapaak movie release 
- फोटो : अमर उजाला

तो उन्होंने जीने की इच्छा ही छोड़ दी। लेकिन परिवारवालों ने मेरे हौसले को गिरने नहीं दिया। मुझे शान से समाज में जीने के लिए प्रेरित किया। उस दौरान मुझे लगता था कि एक लड़की के लिए चेहरा ही सब कुछ होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Acid attack survivor laxmi agarwal told her story before chhapaak movie release 
लक्ष्मी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

लेकिन मैं गलत थी। अब मेरे लिए चेहरा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कहीं भी किसी भी कार्य में खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग क्या कहेंगे। क्या सोचेंगे इस सबसे आगे बढ़कर महिलाओं को सकारात्मक सोच के साथ कार्य की शुरुआत करनी चाहिए।

विज्ञापन
Acid attack survivor laxmi agarwal told her story before chhapaak movie release 
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों को भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में योगदान देना चाहिए। मुश्किल समय में महिलाओं के साथ देना चाहिए। वहीं जनवरी माह में लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित फिल्म ‘छपाक’ रीलिज होगी। जिसमें दीपिका पादुकोण इस फिल्म में नायिका की भूमिका निभा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed