फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफेद बालों के साथ नए लुक में दिखे संजय दत्त, दुबई में परिवार के साथ बिता रहे वक्त

Mon, 23 Nov 2020 10:23 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 23 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Sanjay dutt wife maanayata dutt shared new video
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : instagram/maanayata

अभिनेता संजय दत्त इन दिनों दुबई में परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। संजय दत्त दिवाली के वक्त दुबई गए थे। सामने आए वीडियो में वे बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने ये वीडियोज अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की हैं।

Sanjay dutt wife maanayata dutt shared new video
संजय दत्त - फोटो : instagram/maanayata

संजय दत्त के साथ उनके दोनों बच्चे और पत्नी मान्यता हैं। पूरा परिवार लिफ्ट से नीचे जा रहा है। वहीं मान्यता अपने कैमरे से शूट कर रही होती हैं। वीडियो में संजय दत्त का बच्चों के प्रति प्यार साफ नजर आ रहा है।

Sanjay dutt wife maanayata dutt shared new video
संजय दत्त - फोटो : instagram/maanayata

संजय दत्त का लुक बिल्कुल बदला हुआ नजर आया। सफेद बालों के साथ उन्होंने दाढ़ी भी सफेद रखी है। उन्होंने ब्लैक टीशर्ट के साथ जींस पहना है। जबकि मान्यता ने फ्लोरल प्रिंट रेड कलर की ड्रेस पहनी है। जिसमें में वे हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay dutt wife maanayata dutt shared new video
संजय दत्त - फोटो : Instagram: @aalimhakim

संजय दत्त के इस नए लुक और हेयर स्टाइल की सोशल मीडिया पर फैंस खूब चर्चा कर रहे हैं और संजू बाबा की नई तस्वीरें तेजी से वायरल भी हो रही हैं। इन तस्वीरों में संजय दत्त एक दम अलग अवतार में दिख रहे हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बालों का रंग बदलने के बाद से संजय काफी कूल लग रहे हैं।

विज्ञापन
Sanjay dutt wife maanayata dutt shared new video
टोरबाज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संजय दत्त ने हाल ही में कैंसर को मात दी है। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने इसकी जानकारी दी थी। फिल्मों की बात करें तो कुछ समय पहले उनकी फिल्म सड़क 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा संजय दत्त जल्द ही फिल्म टोरबाज में नजर आएंगे। इसमें वे एक क्रिकेट कोच की भूमिका में हैं जो शरणार्थी कैंप के बच्चों को बेहतरीन खिलाड़ी बनाना चाहता है लेकिन इलाके में सक्रिय आतंकियों का सरगना इसके खिलाफ है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed