सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

वायरल हुआ संजय दत्त की पत्नी मान्यता का इंस्टाग्राम पोस्ट, कैप्शन में लिखा- 'कभी-कभी आपको बस चुप रहना पड़ता है...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 03 Sep 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt Wife Manyata Dutt instagram post is viral with his caption
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : Instagram: @maanayata

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। ऐसे में तमाम सितारों के साथ ही साथ संजू बाबा के फैंस भी उनके जल्द से जल्द कैंसर को मात देने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के वायरल होने की वजह तस्वीर से ज्यादा उसका कैप्शन है।

Trending Videos
Sanjay Dutt Wife Manyata Dutt instagram post is viral with his caption
Manyata Dutt - फोटो : Instagram: @maanayata

दरअसल मान्यता ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर के साथ ही मान्यता ने कैप्शन में लिखा, 'कभी-कभी आपको बस चुप रहना पड़ता है क्योंकि कोई भी शब्द ये नहीं समझा सकता है कि आपके दिमाग और दिल में क्या चल रहा है।' इसके साथ ही मान्यता ने कुछ हैशटैग्स का भी इस्तेमाल किया जिनमें #positivity #riseandshine #challenging yet #beautifullife #thankyougod शामिल रहे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sometimes you just have to stay silent because no words can explain what is going on in your mind and heart 😐#throwbackthursday #love #grace #positivity #dutts #riseandshine #challenging yet #beautifullife #thankyougod 🙏

A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt Wife Manyata Dutt instagram post is viral with his caption
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : Instagram: @maanayata

याद दिला दें कि हाल ही में संजय दत्त के फेफड़ों के कैंसर की खबर सामने आने के बाद अब मान्यता दत्त ने इस बारे में बयान जारी किया था। बयान में मान्यता ने कहा था, "मैं संजू के फैंस से ये गुजारिश करती हूं कि वो किसी तरह की अफवाहों और अटकलों के झांसे में न आएं। मैं चाहती हूं कि आप सब बस इसी तरह हमें अपना प्यार, गर्मजोशी और सपोर्ट देते रहें।'

Sanjay Dutt Wife Manyata Dutt instagram post is viral with his caption
मान्यता दत्त - फोटो : Amar Ujala

बयान में आगे लिखा था,'पिछले कई वर्षों में हमारे परिवार ने कई मुसीबतें झेली हैं और मुझे यकीन है कि ये वक्त भी गुजर जाएगा। संजू और हमारा परिवार हमेशा से फाइटर (योद्धा) रहा है। भगवान ने एक बार फिर हमारे सामने चुनौतियाँ खड़ी कर हमारी परीक्षा लेने का फैसला किया है। इस वक्त हमें आपके आशीर्वाद और प्रार्थनाओं की जरूरत है। आपकी मदद से हम हमेशा की तरह विजेता बनकर सामने आएंगे। इस मौके का इस्तेमाल सकारात्मकता फैलाने के लिए करें।'

विज्ञापन
Sanjay Dutt Wife Manyata Dutt instagram post is viral with his caption
Sanjay Dutt and Manyata Dutt - फोटो : Instagram: @maanayata

बता दें कि मान्यता से पहले संजय दत्त ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था। संजय ने अपने पोस्ट में लिखा था, ' "दोस्तों, मैं इलाज के लिए काम से छोटा ब्रेक ले रहा हूं। मैं और मेरे परिवार की हमारे शुभचिंतकों से गुज़ारिश है कि वो फ़िक्र न करें या बेवजह की अटकलें न लगाएं. मैं जल्दी ही वापस आऊंगा।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🙏🏻

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed