सब्सक्राइब करें

'संजू' की स्पेशल स्क्रीनिंग में नहीं जाएंगे संजय दत्त, ट्रेलर में इस सीन की वजह से लेना पड़ा फैसला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt Will Not Watch His Biopic Sanju Before Its Official Release
संजय दत्त और रणबीर कपूर
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने फिल्म 'संजू' की रिलीज से चंद दिन पहले बड़ा फैसला लिया है। वह अपनी ही जिंदगी पर बनी इस फिल्म को तब तक नहीं देखेंगे जब तक यह सिनेमाहॉल में रिलीज नहीं होगी। उन्होंने फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी से गुजारिश की है कि उनके लिए फिल्म 'संजू' की स्पेशल स्क्रीनिंग ना रखी जाए।


 
Trending Videos
Sanjay Dutt Will Not Watch His Biopic Sanju Before Its Official Release
Sanju poster
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद संजय दत्त ने अपनी बायोपिक की स्पेशल स्क्रीनिंग से दूरी बनाने का फैसला लिया। ट्रेलर में परेश रावल और रणबीर कपूर का सीन देखकर वह भावुक हो गए। फिल्म में परेश रावल सुनील दत्त का किरदार निभा रहे हैं। संजय दत्त से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि वह अपनी बायोपिक में माता-पिता के साथ अपने रिश्ते को देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्सुक हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt Will Not Watch His Biopic Sanju Before Its Official Release
Sanju poster
दरअसल, आम दर्शक के लिए यह भले ही एक फिल्म हो। मगर संजय दत्त के लिए यह बीते लम्हों को दोबारा जीने का मौका है। यही वजह है कि उन्होंने फैसला किया है कि वह एक दर्शक की तरह थियेटर में इस फिल्म को देखेंगे। बता दें कि संजय दत्त ने फिल्म 'संजू' की स्क्रिप्ट तक नहीं पढ़ी है और ना ही इसके निर्माण में कोई दखलअंदाजी की है।

 
Sanjay Dutt Will Not Watch His Biopic Sanju Before Its Official Release
sanju
फिल्म 'संजू' की स्क्रिप्ट लिखने से पहले राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त से पूरे 200 घंटे बातचीत की थी। इसके बाद अभिजात जोशी के साथ मिलकर हिरानी ने 'संजू' की पटकथा तैयार की। निर्देशन और पटकथा लिखने के अलावा हिरानी इस फिल्म के सह निर्माता भी हैं। उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा के साथ मिलकर फिल्म को को-प्रोड्यूस किया है।



 
विज्ञापन
Sanjay Dutt Will Not Watch His Biopic Sanju Before Its Official Release
sanju
गौरतलब है कि फिल्म 'संजू' रिलीज से पहले विवादों में भी घिर गई है। फिल्म में जेल के बैरक में टॉयलेट लीकेज वाले सीन का विरोध करते हुए 'संघर्ष' नामक संस्था ने सेंसर बोर्ड से इसकी शिकायत की है। फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर ने लीड रोल किया है। इसके अलावा, मनीषा कोइराला, सोनम कपूर,दीया मिर्जा, करिश्मा तन्ना, विकी कौशल और अनुष्का शर्मा ने भी अहम किरदार निभाए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed