{"_id":"5b20cd5d4f1c1bb0318b68f2","slug":"birhtday-special-kirron-kher-life-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता का रोल करने वाले इस एक्टर को दिल दे बैठी थीं किरण खेर, दूसरी शादी के बाद नहीं बन पाईं मां ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता का रोल करने वाले इस एक्टर को दिल दे बैठी थीं किरण खेर, दूसरी शादी के बाद नहीं बन पाईं मां
Thu, 14 Jun 2018 10:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
किरण खेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगढ़ में एक सिख परिवार में हुआ था। किरण खेर फिल्मों के अलावा टीवी रियलिटी शो के जज के रूप में नजर आती हैं। उन्होंने करीब 34 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। किरण खेर ने एक्टर अनुपम खेर से दूसरी शादी की है। आइए जानते हैं किरण खेर की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 7
किरण खेर और अनुपम खेर की पहली मुलाकात चंडीगढ़ में ही हुई थी। दोनों पहले एक ही थियेटर में काम करते थे। काम के दौरान ही पहले दोनों अच्छे दोस्त बने फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि शुरुआत में दोनों को ये अहसास ही नहीं हुआ कि उनकी ये दोस्ती प्यार में बदल गई है।
3 of 7
किरण खेर साल 1980 में फिल्मों में काम की तलाश के लिए मुंबई पहुंची। उसी दौरान किरण को एक बड़े बिजनेसमैन गौतम बेरी से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। कुछ सालों बाद ही किरण ने बेटे सिकंदर को जन्म दिया। जल्द ही गौतम और किरण को ऐसा लगने लगा कि दोनों के रिश्ते के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
किरण और गौतम के बीच कुछ था जो उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था और दोनों ही इस रिश्ते से निकलना चाहते थे। वहीं अनुपम खेर ने परिवारवालों के कहने पर 1979 में मधुमालती नाम की लड़की से शादी की लेकिन वो दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं थे। किरण-अनुपम ने थिएटर करना नहीं छोड़ा था। जब नादिरा बब्बर के प्ले के लिए दोनों कोलकाता गए तो वहां इनकी फिर मुलाकात हुई। प्ले खत्म होने के बाद दोनों को अहसास हुआ कि उनके बीच कुछ है। अगली मुलाकात में अनुपम ने किरण को प्रपोज कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
एक इंटरव्यू में अनुपम के प्रपोजल की कहानी के बारे में किरण ने बताया था कि पहले तो मुझे ये सब मजाक लगा। मुझे लगा जैसे अनुपम बाकी लड़कियों के साथ मजाक मस्ती करते हैं वैसे ही मेरे साथ कर रहे हैं लेकिन बाद में अहसास हुआ कि अनुपम सीरियस थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।