फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर खानदान की एक और एक्ट्रेस बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार, कर ली है 12वीं पास

Tue, 19 Jun 2018 11:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 19 Jun 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Kapoor on daughter Shanaya entry in Bollywood soon
शानया कपूर
बोनी कपूर के पुत्र अर्जुन के बाद श्रीदेवी से हुई उनकी बेटी जाह्नवी ने फिल्मों में कदम रख दिया है। जाह्नवी की 'धड़क' का ट्रेलर पिछले हफ्त ही रिलीज हुआ। बोनी के छोटे भाई अनिल कपूर की बेटी सोनम और बेटा हर्षवर्द्धन पहले ही फिल्मों में हैं। 


 
Sanjay Kapoor on daughter Shanaya entry in Bollywood soon
shanaya kapoor
अब सबसे छोटे संजय कपूर की बेटी शनाया भी बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रही है। खुद संजय ने मीडिया में इस बात की पुष्टि की है। 'धड़क' के ट्रेलर लॉन्च पर पूरा कपूर खानदान उपस्थित था और इस साल 12वीं पास करने वाली शनाया पर सबकी नजरें थीं। वह फ्लोरल टॉप और जींस पहने हुए थीं। 

 
Sanjay Kapoor on daughter Shanaya entry in Bollywood soon
sanjay kapoor and shanaya kapoor
इन दिनों एक वेब फिल्म में काम कर रहे संजय कपूर ने कहा कि शनाया के पास प्रस्ताव आए हैं मगर उन्होंने अभी कुछ साइन नहीं किया। वह बॉलीवुड में काम करने का मन बना चुकी हैं लेकिन कब वह कोई फिल्म करेंगी, यह पता नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Kapoor on daughter Shanaya entry in Bollywood soon
shanaya kapoor
शनाया के फिल्मों में आने के बाद बोनी-अनिल-संजय की अगली पीढ़ी के छह चेहरे बॉलीवुड में सक्रिय हो जाएंगे। वैसे शनाया इंस्टाग्राम पर सक्रिय और वहां काफी लोकप्रिय भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed