अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने कम समय में ही बॉलीवुड में पहचान बना ली है। जान्हवी सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। उनका जिम लुक हो या एयरपोर्ट लुक, आते ही छा जाता है। अब जान्हवी की एक पुरानी तस्वीर सामने आई है जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।
संजय कपूर ने शेयर की इस अभिनेत्री की बचपन की तस्वीर, आप पहचान पाए क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता और जान्हवी कपूर के चाचा संजय कपूर ने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। जिसमें जान्हवी कपूर बहन खुशी कपूर और शनाया कपूर के साथ नजर आ रही हैं। शनाया, संजय कपूर की बेटी हैं। तस्वीर में खुशी केक काट रही हैं और जान्हवी पीछे खड़ी हैं।
तस्वीर के साथ संजय कपूर ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है लेकिन उन्होंने दिल वाला इमोजी जरूर बनाया है। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है किसी खास मौके को सेलिब्रेट किया जा रहा है। तस्वीर पर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने भी दिल वाला इमोजी बनाया।
जान्हवी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो क्लासिकल डांस की प्रैक्टिस कर रही हैं। जान्हवी दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान के गाने 'पिया तोसे नैना लागे' पर थिरक रही हैं। उन्होंने कैप्शन के साथ लिखा- 'जब आप संतुलन खो दें तो आप उसे ड्रामैटिक तरीके से खत्म कर देते हैं।'
When u lose balance so u have to improv an over dramatic end 🕺🏼🎶🌈
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
करियर की बात करें तो जान्हवी बीते दिनों नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आई थीं। इसके अलावा जान्हवी जल्द ही बायोपिक फिल्म 'गुंजन सक्सेना: कारगिल गर्ल' में नजर आने वाली हैं। उनके पास राजकुमार राव के साथ 'रूही-अफ्जा' करण जौहर की 'तख्त' और कार्तिक आर्यन के साथ 'दोस्ताना-2' भी है।
बीमार हैं सनी लियोनी या शूटिंग सेट पर हो गईं हैं घायल? जानें सच्चाई