फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zayed Khan: संजय खान ने इस टॉप अभिनेत्री से रचाई थी गुपचुप शादी? वर्षों बाद बेटे जायद ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 06 Aug 2024 09:03 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 06 Aug 2024 09:03 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Khan had a secret marriage with this top actress After years son Zayed broke his silence
जायद खान-जीनत अमान-संजय खान - फोटो : सोशल मीडिया

संजय खान और जीनत अमान को 1973 की थ्रिलर 'धुंध' और 1980 की रोमांटिक ड्रामा 'अब्दुल्ला' में एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते देखा गया था। फिल्म का निर्देशन भी संजय खान ने ही किया था। 1970 के दशक में, दोनों कलाकार कथित तौर पर रिश्ते में थे। हालांकि, उन्होंने कभी भी ऐसी अफवाहों की पुष्टि नहीं की। दरअसल, यह भी व्यापक रूप से बताया गया था कि संजय और जीनत ने 1978 में राजस्थान में दो चश्मदीदों की मौजूदगी में एक-दूसरे से शादी कर ली थी और एक साल बाद 1979 में उनकी शादी रद्द कर दी गई थी। अफवाहों ने तूल पकड़ा था, लेकिन आज तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं, अब संजय के बेटे और अभिनेता जायद खान ने इन रिपोर्ट्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

Sanjay Khan had a secret marriage with this top actress After years son Zayed broke his silence
जायद खान - फोटो : इंस्टाग्राम@itszayedkhan

संजय खान ने 1966 में जरीन कटराक से शादी की थी और उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है, जिनके नाम फराह खान अली, सिमोन अरोड़ा, सुजैन खान और जायद खान हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में, जायद खान ने अभिनेत्री जीनत अमान के साथ अपने पिता के अफवाहपूर्ण संबंध के बारे में बात की।

Sanjay Khan had a secret marriage with this top actress After years son Zayed broke his silence
जायद खान - फोटो : इंस्टाग्राम@itszayedkhan

जब जायद खान से पूछा गया कि क्या जीनत अमान के साथ उनके पिता संजय खान के अफवाह भरे रिश्ते की खबरों के कारण उनके घर में उथल-पुथल मच गई थी, तो उन्होंने कहा, 'उस समय, पूरी इंडस्ट्री वाइल्ड वेस्ट थी। उस दौर में यह सिर्फ मेरे पिता के साथ नहीं था, बल्कि यह उस दौर के हर अभिनेता के साथ हो रहा था। हर बड़े स्टार की उनकी को-स्टार के साथ अफेयर की खबरें फैला दी जाती थीं। एक या दो ही दिग्गज अभिनेता ऐसे थे जो इस तरह की अफवाहों की खबरों से अछूते थे। ये सब अफवाहों से ज्यादा कुछ नहीं।'

Jennifer Lopez: जेनिफर लोपेज ने इस वजह से की बेन एफ्लेक से तलाक में देरी, पांच बच्चों को लेकर भी है परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Khan had a secret marriage with this top actress After years son Zayed broke his silence
जायद खान - फोटो : इंस्टाग्राम@itszayedkhan

ऐसी भी मीडिया रिपोर्टें थीं कि दिसंबर 1979 में मुंबई के ताज होटल में संजय खान ने जीनत अमान के साथ मारपीट की थी, जिससे उनकी दाहिनी आंख को नुकसान पहुंचा था। हालांकि, अभिनेत्री ने अपने किसी भी इंटरव्यू में इस दर्दनाक घटना के बारे में सीधे तौर पर बात नहीं की, लेकिन अभिनेता ने ऐसी खबरों का खंडन किया। और इन्हें अपने खिलाफ सुनियोजित पीआर हमला बताया।

 

Box Office Report: एमसीयू की फिल्म का नहीं कोई तोड़, 'उलझ' और 'औरों में कहां दम था' ने टेके घुटने

विज्ञापन
Sanjay Khan had a secret marriage with this top actress After years son Zayed broke his silence
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

जानकारी हो कि जीनत अमान ने साल 1985 में अभिनेता-निर्देशक मजहर खान के साथ शादी कर ली। मजहर से उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम अजान खान और जहान खान है।

Adil Hussain: 'उलझ' के सेट पर जान्हवी-आदिल ने की श्रीदेवी पर बातें, अभिनेता ने बताया बेटी ने मां से क्या सीखा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed