फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो बार मरते-मरते बचा बॉलीवुड का 'टीपू सुल्तान', 6 महीने में 100 फिल्में साइन कर बनाया था रिकॉर्ड

Mon, 29 Oct 2018 02:45 PM IST
रवि बुले
रवि बुले Updated Mon, 29 Oct 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
sanjay khan launch autobiography the best mestakes of my life
sanjay khan - फोटो : social media

संजय खान फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में एक साथ कई भूमिकाओं में सक्रिय रहे। अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता। 55 साल लंबा उनका करिअर है। एक दौर में वह सिनेमा के सबसे खूबसूरत चेहरे के रूप में पहचाने गए और टीवी पर दर्शकों ने उन्हें टीपू सुल्तान के बेहतरीन किरदार में देखा। संजय खान फैन्स के लिए अब आत्मकथा ‘द बेस्ट मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ लाए हैं। इस किताब को लेकर संजय खान ने रवि बुले को विशेष बातचीत में बताया...

sanjay khan launch autobiography the best mestakes of my life
sanjay khan - फोटो : social media

मेरी जिंदगी परमाणु विस्फोट की मिसाल है। इसमें कई-कई घटनाएं हैं। मैंने न केवल बड़ी और कामयाब फिल्मों में ऊंचाई हासिल की बल्कि कुछ फिल्में 75 हफ्ते तक चली। हैरानी होती है कि एक दौर में हिंदुस्तान के लोगों और मीडिया ने मुझे सबसे खूबसूरत हीरो का खिताब दिया, हालांकि ये बातें मुझे इंप्रेस नहीं करती क्योंकि खूबसूरती और कला कुदरती है। मैं कलाकार हूं लेकिन मेरी जिंदगी की और भी शाखें हैं। 

sanjay khan launch autobiography the best mestakes of my life
sanjay khan - फोटो : social media

संजय खान एक सर्वाइवर भी है। कई बार जानलेवा हमले हुए। मेरा हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ, 800 फीट की ऊंचाई से गिरा था। मैसूर फायर ट्रेजडी मेरे साथ हुई, जिसमें 52 लोग मारे गए। एक दिन मेरे पास आत्मकथा को प्रकाशित करने वाली कंपनी की हेड का फोन आया- हम आपकी आत्मकथा प्रकाशित करना चाहते हैं। तब मेरे दिमाग में सन्नाटा था परंतु थोड़ी देर बाद पुरानी यादें जेहन में आने लगीं। जिन्हें लिखने में मुझे एक साल लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay khan launch autobiography the best mestakes of my life
sanjay khan - फोटो : social media

मेरी जिंदगी में बहुत उथल-पुथल रही। वह नॉर्मल एक्टर की जिंदगी नहीं है। दुनिया के तमाम देशों के राजाओं, राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों, राष्ट्राध्यक्षों से मेरी दोस्ती रही। एक सामान्य एक्टर की जिंदगी में इतना कुछ नहीं होता। अगर वह दुनिया की किसी बड़ी हस्ती से मिलता है तो हैंडशेक करके वे भूल जाते हैं। मेरा स्वभाव ऐसा है कि अगर मैं किसी से हाथ मिलाता हूं और आदमी अच्छे लगते हैं तो दोस्ती निभाता हूं। 

विज्ञापन
sanjay khan launch autobiography the best mestakes of my life
sanjay khan - फोटो : social media

‘द बेस्ट मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ में यह सब भरपूर लिखा है। मैंने किताब का टाइटल यह क्यों रखा? इसका एक राज है। जिसे मैंने 18वें अध्याय में खोला। इस टाइटल को मेरे इकबालिया बयान की तरह मत लीजिए। किताब लिखते हुए सेल्फ डिस्कवरी भी हुई। मैंने ध्यान रखा कि किताब में तथ्य तो सही आएं ही, जिंदगी के सफर की कहानी भी खूबसूरती से कही जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed