{"_id":"6047725b8ebc3e8d2a114c53","slug":"sanjay-leela-bhansali-and-ranbir-kapoor-test-positive-for-covid-19-gangubai-kathiawadi-brahmastra-shooting-stop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर और भंसाली कोरोना की चपेट में, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग रुकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर और भंसाली कोरोना की चपेट में, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग रुकी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 09 Mar 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजय लीला भंसाली, रणबीर कपूर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाराष्ट्र और खासतौर से मुंबई में कोरोना के फिर से हो रहे प्रसार के लपेटे में मंगलवार को प्रसिद्ध निर्देशक संजय लीला भंसाली और अभिनेता रणबीर कपूर भी आ गए। इसके चलते भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग रुक गई है।
2 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : फाइल
रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह ने जानकारी दी है रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नीतू सिंह ने रणबीर कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वे इसकी दवाइयां ले रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।'
3 of 5
नीतू कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बीते साल दिसंबर में अभिनेत्री नीतू कपूर भी कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं। 'जुग जुग जीयो' फिल्म की शूटिंग के दौरान वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं। नीतू कपूर फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गई थीं जहां इस खतरनाक महामारी का शिकार हो गईं थीं। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से मुंबई लाया गया था। हालांकि, अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
उधर, निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की पूरी यूनिट में हड़कंप मचा रहा। फिल्म की शूटिंग इसके बाद रोक दी गई है और पूरी यूनिट का फिर से कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट के भी क्वारंटीन होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
5 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : Twitter: @Aliaa08
बता दें कि फिल्म आलिया भट्ट फीमेल डॉन का किरदार निभा रही हैं। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी किताब 'द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई' पर आधारित है। यह फिल्म इसी साल 30 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।