फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भंसाली ने 'इंशाअल्लाह' बंद करने का किया एलान, कहानी में बदलाव पर नहीं बनी सलमान से सहमति

Tue, 27 Aug 2019 12:20 PM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 27 Aug 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Latest Bollywood News: sanjay leela bhansali announce close to film inshallah
बॉलीवुड - फोटो : file photo

सिनेमा के सुल्तान कहलाने वाले सलमान खान की सल्तनत के अश्वमेध घोड़े की आखिरकार संजय लीला भंसाली ने लगाम पकड़ ली है। अपनी फिल्मों खामोशी द म्यूजिकल और हम दिल दे चुके सनम से सलमान को सुपरस्टार बनाने में बड़ी मदद करने वाले भंसाली ने सलमान के साथ अपनी अगली फिल्म इंशाअल्लाह पर ताला लगा दिया है। ये बड़ा फैसला भंसाली ने फिल्म की पटकथा में कथित हस्तक्षेप के चलते लिया है।

Latest Bollywood News: sanjay leela bhansali announce close to film inshallah
Sanjay Leela Bhansali - फोटो : file photo

तीन दिन पहले आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की मुलाकात के बाद से ही फिल्म इंशाअल्लाह को लेकर सरगर्मी चलती रही है। पहले खबर लीक हुई कि भंसाली की ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म प्रिटी वूमन की कहानी से मिलती जुलती है। ये खबर जानबूझकर लीक कराई गई ताकि भंसाली पर कहानी बदलने का दबाव बनाया जा सके। भंसाली के करीबी बताते हैं कि इस फिल्म का प्रिटी वूमन की कहानी से दूर दूर तक लेना नहीं है।

Latest Bollywood News: sanjay leela bhansali announce close to film inshallah
sanjay leela bhansali - फोटो : file photo

इसके बाद रविवार को फिल्म के वितरण अधिकार बिकने की बात सामने आई। भंसाली और ये अधिकार खरीदने वालों की आपस में क्या बात हुई लेकिन इस सौदे को लेकर सलमान खान खुश नहीं बताए गए। सौदा 190 करोड़ रुपये का बताया गया हालांकि इसकी पुष्टि न तो भंसाली के दफ्तर ने की और न ही पेन ऑडियो के मालिक जयंती लाल गडा ने। अधिकार बिकने की खबर के कुछ ही घंटे बाद सलमान ने ट्विटर पर फिल्म के आगे खिसकने की बात लिखकर हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Bollywood News: sanjay leela bhansali announce close to film inshallah
Sanjay Leela Bhansali - फोटो : file photo

सोमवार को पूरे दिन इंशाअल्लाह को लेकर तरह तरह की खबरें सामने आती रहीं। भंसाली इन खबरों से काफी परेशान भी दिखे और उन्हें लगा कि इस सब बातों पर पूर्ण विराम लगाना जरूरी है। अमर उजाला को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक भंसाली ने ये फिल्म बंद करने का फैसला आलिया भट्ट को शनिवार को ही सुना दिया था। अब वह इस खबर को सार्वजनिक करने के लिए भी तैयार हैं।

 

विज्ञापन
Latest Bollywood News: sanjay leela bhansali announce close to film inshallah
Sanjay leela bhansali - फोटो : file photo

इंशाअल्लाह को लेकर विवाद कहां से शुरू हुआ, ये पूछने पर भंसाली के प्रोडक्शन हाउस के सूत्र बताते हैं कि पूरा मामला फिल्म की कहानी में लगातार हस्तक्षेप से शुरू हुआ। भंसाली अपनी फिल्मों के क्रिएटिव मसलों में बड़े से बड़े सुपरस्टार्स की भी नहीं सुनते हैं। रणवीर सिंह को तो वह सार्वजनिक रूप से डांट भी लगा चुके हैं। पर सलमान को शायद भंसाली का ये रवैया याद नहीं रहा। उन्होंने अपनी दबंगई यहां भी चलानी चाही और मामला बिगड़ गया। भंसाली ने फिल्म इंशाअल्लाह पूरी तरह से बंद कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed