{"_id":"60d82d548d132b088a57512b","slug":"sanjay-leela-bhansali-film-gangubai-kathiawadi-shooting-complete-alia-bhatt-share-a-beautiful-note","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गंगूबाई काठियावाड़ी: संजय लीला भंसाली की फिल्म की शूटिंग हुई पूरी, आलिया भट्ट ने साझा किया खास पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गंगूबाई काठियावाड़ी: संजय लीला भंसाली की फिल्म की शूटिंग हुई पूरी, आलिया भट्ट ने साझा किया खास पोस्ट
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की प्रतिभावान और खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग पूरी कर ली है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही ये फिल्म काफी लंबे समय से चर्चा में है और अब इस फिल्म का सारा काम पूरा हो चुका है। टीम ने मुंबई की फिल्म सिटी (गोरेगांव) में बची हुई सारी शूटिंग पूरी कर ली। फिल्म में जहां आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभा रही हैं तो वहीं अजय देवगन भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का एक गाना और कुछ हिस्से शूट होने के लिए बचे थे। वहीं कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गडा मिल कर रह रहे हैं।
आलिया भट्ट ने साझा किया पोस्ट
अब आलिया भट्ट ने शूट खत्म होने के बाद एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा किया। आलिया ने लिखा, 'हमने गंगूबाई की शूटिंग आठ दिसंबर 2019 को शुरू की थी और 2 साल बाद फिल्म की शूटिंग पूरी हुई। ये फिल्म दो लॉकडाउन और दो तूफान से होकर गुजरी है। इस शूट के दौरान निर्देशक और स्टार कास्ट को कोरोना भी हो गया, लेकिन अब सारी मुश्किलों को पार कर फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई।
आगे आलिया ने लिखा, 'इन सबके बीच मैंने इस फिल्म से जीवन बदल देने वाला अनुभव पाया है। सर द्वारा निर्देशित होने का सपना मैंने अपने जीवन में देखा था, लेकिन इस दो साल के अनुभव में मैं जिस यात्रा पर थी मुझे नहीं लगता कि इसके लिए कुछ भी तैयार किया जा सकता था। आज मैं एक अलग इंसान बनकर इस सेट से बाहर आईं हूं। आपको बहुत सारा प्यार। आपके जैसा कोई भी नहीं है'। बता दें कि फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट और फिल्म के दूसरे स्टार कास्ट को कोरोना हो गया और इसके कारण भी फिल्म की शूटिंग पूरा होने में वक्त लग गया।
3 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। आलिया फिल्मों में दमदार किरदार निभाती हैं, लेकिन पहली बार वो डॉन के किरदार में नजर आने वाली हैं। हालांकि ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवाद का सामना कर चुकी है। बता दें कि मानहानि के मामले में मुंबई की कोर्ट ने भंसाली, फिल्म की लीडिंग लेडी आलिया भट्ट और लेखक को तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, इस फिल्म को लेकर गंगूबाई के दत्तक पुत्र का दावा करने वाले बाबू रावजी शाह ने मझगांव कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया था। दरअसल मुंबई के कमाठीपुरा में रहने वाले लोगों ने दावा किया कि भंसाली की फिल्म में दिखाए गए तथ्य गलत हैं और सिर्फ उनके समाज को बदनाम करने की एक साजिश है। हालांकि सच क्या है ये फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट 30 जुलाई बताई जा रही है, लेकिन कोरोना की स्थिति देखते हुए इसकी रिलीज को लेकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा वो फिल्म 'आरआरआर' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने अपना फर्स्ट लुक भी सोशल मीडिया पर साझा किया था जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। इसके अलावा वो रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। दर्शक रणबीर और आलिया को पहली बार स्क्रीन पर साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।