फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10वें दिन भी जबरदस्त रहा 'पद्मावत' का कलेक्शन, तोड़ दिया 'बाजीराव मस्तानी' का रिकार्ड

Sun, 04 Feb 2018 04:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Feb 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
sanjay leela bhansali film padmaavat day 10 box office collection
पद्मावती
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘पद्मावत’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। विरोध के बावजूद फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। 25 जनवरी को रिलीज होने के बाद से ही फिल्म बॉक्सऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दसवें दिन फिल्म ने 16 करोड़ रुपए का कारोबार किया है इसके साथ ही फिल्म की अब तक की कमाई 192.50 करोड़ रुपए हो गई है।
sanjay leela bhansali film padmaavat day 10 box office collection
पद्मावत
हाल ही में ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए फिल्म की अब तक की कमाई से सभी आंकड़े शेयर किए हैं। फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन अब 192 करोड़ 50 लाख रूपये हो गया है, जिसमें पेड प्रीव्यू के पांच करोड़ रूपये भी शामिल हैं। 
 

 
sanjay leela bhansali film padmaavat day 10 box office collection
पद्मावत
इससे पहले संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी भी वर्ल्डवाइड 300 करोड़ की कमाई कर चुकी है। हालांकि पद्मावत सिर्फ भारत में ही 200 करोड़ कमाने की तरफ है। इस तरह ये फिल्म रणवीर सिंह, दीपिका और शाहिद तीनों के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा था। कुछ फिल्म क्रिटिक्स ने इस फिल्म को 1.5 स्टार्स दिए थे। तो कुछ ने इस फिल्म को 3.5 और 4.5 रेटिंग भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay leela bhansali film padmaavat day 10 box office collection
पद्मावत
इस फिल्म के बाद रणवीर सिंह सबसे कम उम्र में दूसरी 100 करोड़ी फिल्म देने वाले एक्टर बन गए हैं। जल्द ही ये आंकड़ा 200 करोड़ को भी छू लेगा। रणवीर की पहली 100 करोड़ी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' थी। दीपिका पादुकोण की अदायगी, रणवीर सिंह का खौफनाक लुक और शाहिद कपूर की राजपूती अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed