संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' विवादों में घिरी तो पहले नाम बदला गया, फिर रिलीज की तारीख भी आगे बढ़ाई गई। फिल्म का नाम बदलने के बाद अब फिल्म मेकर्स ने 'पद्मावत' का नया लोगो रिलीज किया है।
फाइनल नहीं हुई रिलीज की तारीख, नाम बदलने के बाद ये है 'पद्मावत' का नया लोगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पद्मावत' के ट्विटर हैंडल पर लोगो शेयर करते हुए लिखा गया है कि 'यह है "पद्मावत" का नया आधिकारिक लोगो.. जल्द ही तारीख की भी घोषणा की जाएगी.. नाम में बदलाव किया गया है.. लेकिन हम सम्मान और गौरव के साथ खड़े हैं।'
#padmaavat Official logo.....there will be official announcement soon....name changed..but still stands with honour and dignity pic.twitter.com/lRtCRsOM0w
इससे पहले फिल्म मेकर्स ने फेसबुक पर 'पद्मावती' के वैरिफाइड अकाउंट का नाम बदलकर 'पद्मावत' कर दिया। फिल्म के विवादों में घिरने के बाद सेंसर बोर्ड ने इसके नाम में बदलाव करने को कहा था हालांकि नाम बदलने के बाद भी फिल्म से विवादों के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे।
फिल्म की रिलीज की तारीख अभी भी तय नहीं हो पा रही है। हालांकि हमने पहले आपको 25 जनवरी की तारीख बताई थी लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी। दरअसल, वायकॉम 18 ने इस बारे में बात करने पर रिलीज डेट को लेकर कोई कंफर्म डेट नहीं बताई है।
25 जनवरी को ही अक्षय कुमार की 'पैडमैन' भी रिलीज होने जा रही है तो ऐसे में माना जा रहा है 'पद्मावत' के निर्माता फिल्म को 26 जनवरी के दिन रिलीज कर सकते हैं।