संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' काफी विरोध के बाद रिलीज हुई और अब दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के काम को भी फैंस ने बेहद पसंद किया है। फिल्म देश भर में 166 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं।
सुपरहिट होने के बावजूद करोड़ों के नुकसान में हैं भंसाली, 9 दिन में 'पद्मावत' नहीं निकाल पाई बजट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इतनी कमाई के बावजूद फिल्म अभी भी 50 करोड़ के घाटे में चल रही है। इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। ऐसा करणी सेना के विरोध की वजह से हुआ है। विरोध के कारण अभी भी फिल्म गुजरात में रिलीज नहीं हो पाई है।
Had it been a smooth, all-India release, #Padmaavat would’ve comfortably crossed ₹ 200 cr in its [extended] Week 1... The film lost out on [approx] ₹ 50 cr+ due to no-screening in few states + protests... Its international biz is REMARKABLE [esp North America and Australia]...
खबरों की मानें तो इस पीरियड ड्रामा को 9 दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म बहुत अच्छा कर रही है। नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने बाहुबली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन अच्छा रहा है।
बता दें कि यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म 250 करोड़ के बजट में बनी है। फिलहाल गुजरात में फिल्म रिलीज होने की कोशिश चल रही है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने रणवीर और दीपिका के काम की तारीफ करते हुए दोनों को फूलों का गुलदस्ता भेजा है।