फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोधपुर हाईकोर्ट का फैसला अगर पक्ष में आया तो राजस्थान में भी देख सकेंगे 'पद्मावत'

Fri, 02 Feb 2018 01:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Feb 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
sanjay leela bhansali film Padmaavat to be screened in Jodhpur
padmaavat

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। एक हफ्ते में फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालांकि फिल्म को रिलीज के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। विरोध के बाद फिल्म 4 राज्यों में रिलीज नहीं हो पाई। अब पद्मावत पर जारी विवाद के बीच जोधपुर हाई कोर्ट ने इस फिल्म को देखने का फैसला किया है।

sanjay leela bhansali film Padmaavat to be screened in Jodhpur
padmaavat

कोर्ट ने शुक्रवार को अपने एक आदेश में फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली को आगामी 9 फरवरी को फिल्म दिखाने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि कोर्ट ने संजय लीला भंसाली, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने की अर्जी पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। 

sanjay leela bhansali film Padmaavat to be screened in Jodhpur
padmaavat
फिल्म निर्देशक सजंय लीला भंसाली के वकील ने जोधपुर हाई कोर्ट में FIR रद्द करने की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने भंसाली के वकील से 9 फरवरी को फिल्म दिखाने का प्रबंध करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay leela bhansali film Padmaavat to be screened in Jodhpur
padmaavat

आपको बता दें कि पद्मावत 25 जनवरी को चार राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और गोवा को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में रिलीज हुई थी। करणी सेना और तमाम राजपूत संगठन इस फ‍िल्‍म के व‍िरोध में हैं। विरोध के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की जमकर तारीफ हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed