{"_id":"6012a89d8ebc3e3188123330","slug":"sanjay-leela-bhansali-films-writer-siddharth-and-garima-become-director","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय लीला भंसाली के राइटर्स ने संभाली निर्देशन की कमान, पहली ही फिल्म में उठाएंगे ये खतरनाक मुद्दा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय लीला भंसाली के राइटर्स ने संभाली निर्देशन की कमान, पहली ही फिल्म में उठाएंगे ये खतरनाक मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 29 Jan 2021 08:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ और गरिमा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के नए शो मैन संजय लीला भंसाली को देश विदेश में प्रसिद्ध करने वाली फिल्में 'गोलियों की रासलीला- रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' लिखने वाले लेखक सिद्धार्थ और गरिमा निर्देशक बन गए हैं। फिल्म की कहानी उत्तर भारत की खापों के फैसलों पर आधारित है और जानकारी के मुताबिक इसमें ऑनर किलिंग का मुद्दा फोकस में होगा।
2 of 5
सिद्धार्थ और गरिमा
- फोटो : फाइल
सिद्धार्थ और गरिमा पिछले लगभग दो साल से फिल्मों के निर्देशन में अपना करियर शुरू करने की कोशिश करते रहते हैं। अब इन लेखकों की निर्देशन में शुरुआत फिल्म 'साले आशिक' से होने जा रही है। इस फिल्म में पैसा लगाने के लिए सोनी पिक्चर्स ने हां कर दी है और इसकी शूटिंग साल की दूसरी छमाही में शुरू हो सकती है।
Trending Videos
3 of 5
पद्मावत
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थ और गरिमा को 'गोलियों की रासलीला- रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' के अलावा 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा', 'कबीर सिंह', 'जर्सी' जैसी फिल्मों की पटकथाएं और संवाद लिखने के लिए जाना जाता है। फिल्म 'साले आशिक' की कहानी पर सिद्धार्थ और गरिमा पिछले तीन साल से काम कर रहे हैं। पहले ये दोनों इस फिल्म में बतौर लेखक ही जुड़े रहना चाहते थे और अपने निर्देशन की शुरूआत ये सरोगेसी पर लिखी एक फिल्म 'जैस्मिन' से करने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गरिमा, भंसाली और सिद्धार्थ
- फोटो : फाइल
पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान खुद सिद्धार्थ और गरिमा ने बताया कि वह फिल्म 'दुकान' से निर्देशन में अपने करियर की शुरुआत करेंगे। इन दोनों के मुताबिक फिल्म 'दुकान' सरोगेसी के मुद्दे पर आधारित थी। इसी फिल्म का शीर्षक इन दोनों ने पहले 'जैस्मिन' सोचा था। इन दोनों की तैयारी इसी फिल्म के साथ अपनी शुरुआत करने की थी लेकिन चीजें उनकी योजना के अनुसार न हो सकीं। अब उन्हें मौका मिला है अपनी लिखी फिल्म 'साले आशिक' के साथ अपनी शुरुआत करने का।
विज्ञापन
5 of 5
गरिमा और सिद्धार्थ
- फोटो : फाइल
अब जब सिद्धार्थ और गरिमा के नाम की घोषणा सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया ने फिल्म 'साले आशिक' के निर्देशक के रूप में कर दी है तो इससे यह दोनों बहुत खुश हैं। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए सिद्धार्थ और गरिमा ने कहा, 'यह कहानी बिलकुल वैसी है जैसी हम कहना चाहते थे। यह समाज को एक पुख्ता संदेश भी देगी। हमें बड़ी खुशी है कि सोनी पिक्चर्स भी इस फिल्म को लेकर उतना ही उत्साहित है। स्टूडियो ने इस फिल्म को बनाने के लिए हमें बेहतरीन रचनात्मक टीम दी है। हम इस फिल्म को बनाने के लिए बहुत उत्साहित हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।