सब्सक्राइब करें

Heeramandi: 'हीरामंडी' के शूट की फिर से हुई यादें ताजा, संजय लीला भंसाली ने शेयर कीं तस्वीरें, लिखा भावुक नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 01 May 2025 11:15 AM IST
सार

Bhansali Productions: निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने आज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोशल मीडिया हैंडल पर सेट की बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही दिलचस्प नोट भी लिखा।
 

विज्ञापन
sanjay leela bhansali Productions shares heeramandi the diamond bazaar photos on completing 1 year of release
हीरामंडी की रिलीज को हुए आज पूरे एक साल - फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
बॉलीवुड निर्देशक-निर्माता संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' की यादों का पिटारा खोला और कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने इमोशनल नोट लिखकर साबित कर दिया कि उनके लिए यह वेब सीरीज कितनी मायने रखती है।

 
Trending Videos
sanjay leela bhansali Productions shares heeramandi the diamond bazaar photos on completing 1 year of release
भंसाली प्रोडक्शन ने शेयर कीं बीटीएस तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
आज संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस भंसाली प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' के सेट की बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा से लेकर संजीदा शेख तक की अदाएं साफ नजर आ रही हैं। इस दिलचस्प पोस्ट पर फैंस की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कछ फैंस ने तो सीरीज की तारीफ की, तो एक फैन ने तो संजय से उनकी फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चो को कास्ट करने की गुजारिश कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay leela bhansali Productions shares heeramandi the diamond bazaar photos on completing 1 year of release
वेब सीरीज है हीरामंडी - फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
संजय की प्रोडक्शन कंपनी भंसाली प्रोडक्शंस के इंस्टाग्राम पर 'हीरामंडी' की तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'हीरामंडी का जादू वर्षों की कड़ी मेहनत, जुनून और हर विवरण पर गहन ध्यान देने से जीवंत हुआ। संजय लीला भंसाली इन सबके केंद्र में खड़े हैं। पर्दे के पीछे के विशेष लुक के साथ 1YearOfHeeramandi पर्दे के पीछे, बीटीएस, हीरामंडी का निर्माण।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)


sanjay leela bhansali Productions shares heeramandi the diamond bazaar photos on completing 1 year of release
रेड-लाइट जिले के तवायफ के जीवन पर आधारित है सीरीज - फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
प्रशंसकों ने भी इंस्टाग्राम की तस्वीरों पर जमकर कमेंट किया। एक फैन ने लिखा, 'कैमरे ने संजय सर के मूड को बखूबी कैद किया है। मुझे वे बहुत पसंद आए। शेयर करने के लिए शुक्रिया', एक और फैन ने लिखा, 'संजय सर आप एक मास्टरपीस हैं, कृपया अपनी फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय को कास्ट करें', एक और फैन ने लिखा, 'सुपरहिट वेब सीरीज', एक और फैन ने लिखा, 'आप जादूगर हैं संजय सर'। वहीं कई फैंन ने कमेंट बॉक्स में लाल दिल वाले इमोजी और फायर इमोजी की बारिश की।

यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande: विक्की जैन-निया शर्मा ने किया पंजाबी गाने पर डांस, टेढ़े-मेढ़े मुंह बनाती नजर आईं अंकिता
विज्ञापन
sanjay leela bhansali Productions shares heeramandi the diamond bazaar photos on completing 1 year of release
हीरामंडी 2 का है फैंस को इंतजार - फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
'हीरामंडीः द डायमंड बाजार' संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित एवं निर्देशित एक पीरियड ड्रामा वेब सीरीज है। यह सीरीज ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान लाहौर में हीरा मंडी के रेड-लाइट जिले के तवायफ के जीवन पर आधारित है। वहीं बीते दिन बुधवार को फिल्म के एक्टर ताहा शाह बदुशा ने भी इंस्टाग्राम पर हीरामंडी के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस सीरीज में ताहा ने नवाब ताजदार बलोच का किरदार निभाया है। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'एक साल बाद भी हीरामंडी का नूर उतना ही रोशन है। 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के एक साल पूरे होने का जश्न।'

यह भी पढ़ें: Manna Dey: ‘लागा चुनरी में दाग’-‘एक चतुर नार’ मन्ना डे के गीतों की जादुई दुनिया, आज भी छूती है दिलों के तार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed