फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भंसाली को पुराने जमाने की इन तीन हीरोइनों जैसी लगती हैं दीपिका, आप भी जानें

Sat, 24 Feb 2018 11:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Feb 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela bhansali thinks deepika padukone looks like 3 yesteryear actresses
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावतत में रानी पद्मावती का किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण ने दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का दिल भी जीत लिया। भंसाली तो इतने प्रभावित हैं कि जब मौका मिलता है तब दीपिका की तारीफ कर डालते हैं। हाल ही में उन्होंने  इंडस्ट्री की 3 दिग्गज अभिनेत्रियों से दीपिका की तुलना की।


 
Sanjay Leela bhansali thinks deepika padukone looks like 3 yesteryear actresses
निर्देशक संजय लीला भंसाली को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण में तीन दिग्गज अभिनेत्रियों की झलक दिखाई देती है। उन्होंने कहा, 'जब मैं उन्हें एक एंगल से देखता हूं तो वे मुझे 'वैजयंतीमाला' दिखाई देती हैं तो दूसरे एंगल से कोबग बार वे मुझे 'हेमा मालिनी' की याद दिलाती हैं। दीपिका ने जिस सौम्यता से घूमर डांस किया, वह देखकर मुझे वहीदा जी की याद आ गई।
 
Sanjay Leela bhansali thinks deepika padukone looks like 3 yesteryear actresses
भंसाली ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि दीपिका में हमारी इन तीन दिग्गज अभिनेत्रियों के समक्ष खड़े होने की क्षमता है।' इससे पहले भंसाली ने कहा था कि वे फिल्म में दीपिका के अभिनय से खासे प्रभावित हुए हैं और इसके लिए उन्होंने दीपिका को 500 रुपये का नोट भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Leela bhansali thinks deepika padukone looks like 3 yesteryear actresses
भंसाली ने कहा, 'दीपिका बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। दीपिका ने फिल्म में जौहर करने से पहले महिलाओं को जिस तरह से संबोधित किया, वह मुझे बहुत पसंद आया। मैं यह देखकर अभिभूत हो गया कि उन्होंने कैसे इस दृश्य को अच्छे से संभाला। इसके लिए मैंने उन्हें 500 रुपये का नोट दिया था। मुझे यकीन है कि सराहना भरा यह नोट उनके लिए करोड़ों रुपये की फीस से अधिक मूल्यवान है।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed