फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Safed: ट्रांसजेंडर की कहानी में फिर मिला सामान्य कलाकार को मौका, भंसाली के शागिर्द संदीप लाए ‘सफेद’

Thu, 27 Jul 2023 12:32 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 27 Jul 2023 12:32 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Lila bhansali sandeep direction upcoming Transgender based film Safed Teaser Out read full details here
सफेद - फोटो : अमर उजाला बयूरो मुंबई

निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली के शागिर्द रहे संदीप सिंह की बतौर निर्देशक ‘सफेद’ का टीजर गुरुवार को जारी हो गया। भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है और संदीप सिंह ने इसके विपरीत रंग को अपनी पहली फिल्म का आधार बनाया है। फिल्म ‘सफेद’ एक ट्रांसजेंडर और एक विधवा औरत की प्रेम कहानी बताई जा रही है हालांकि फिल्म में किसी ट्रांसजेंडर कलाकार को लेने की बजाय संदीप सिंह ने सामान्य अभिनेता को ही ट्रांसजेंडर के रोल में पेश किया है।

Sanjay Lila bhansali sandeep direction upcoming Transgender based film Safed Teaser Out read full details here
सफेद - फोटो : अमर उजाला बयूरो मुंबई

एक निर्देशक के तौर पर अपनी पहली फिल्म सफ़ेद को लेकर संदीप सिंह ने कहा, "इस फिल्म को बनाने का मेरा मकसद उन लोगों की आवाज़ देना है जो विविध पृष्ठभूमियों से आते हैं और जाने-अनजाने में समाज उन्हें हाथिये पर फेंक देता है। प्यार एक ऐसा भाव है जो आपको संपूर्ण और हर किसी के बराबर होने का एहसास कराता है। प्यार आपके हर दोष को छुपा देता है और आपको संपूर्णता का आभास कराता है। आप जैसे हैं, खुद को वैसा ही स्वीकार कर लेने में किसी तरह के शर्म की बात नहीं है।”

Sanjay Lila bhansali sandeep direction upcoming Transgender based film Safed Teaser Out read full details here
अभय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘सफेद’ में ट्रांसजेंडर किरदार निभा रहे अभिनेता अभय वर्मा कहते हैं, "एक चॉकलेट बॉय की इमेज के साथ मैंने एक मॉडल और एक्टर के तौर पर कई विज्ञापनों और  कई वेब शोज में काम किया है। अपनी पहली ही फिल्म में ट्रांसजेंडर 'चांदी' का रोल निभाने को लेकर मेरे मन में एक किस्म की झिझक थी लेकिन संदीप ने पूरे आत्मविश्वास के साथ इस रोल को निभाने का हौसला दिया। जिस गहराई के साथ इस किरदार को लिखा और पेश किया गया है, उसने मुझे भीतर तक झकझोर कर रख दिया था।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Lila bhansali sandeep direction upcoming Transgender based film Safed Teaser Out read full details here
मीरा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं फिल्म में एक विधवा का किरदार निभा रहीं मीरा चोपड़ा कहती हैं, "मैं संदीप द्वारा दी गई स्क्रिप्ट को पढ़ने के बाद काफ़ी अभिभूत हो गई थी। एक निर्देशक के तौर पर संदीप की पहली फिल्म होने के नाते मैं थोड़ी आशंकित थी, मगर शूटिंग के शुरू होते ही मैं फिल्म को लेकर आश्वस्त हो गई थी। शूटिंग के पहले ही दिन मुझे इस बात का यकीन हो गया था कि मैं सुरक्षित हाथों में हूं। एक विधवा के दर्द और सफर को संदीप ने इस फिल्म में प्रभावी ढंग से पेश किया है।”

यह भी पढ़ें:  'वन फ्राइडे नाइट' का ट्रेलर हुआ रिलीज, रोमांस- विश्वासघात करते दिखेंगे रवीना- मिलिंद

विज्ञापन
Sanjay Lila bhansali sandeep direction upcoming Transgender based film Safed Teaser Out read full details here
अभय वर्मा और मीरा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘सफेद’ में अभय वर्मा और मीरा चोपड़ा लीड भूमिकाओं में हैं जबकि बरखा बिष्ट, ज़मील ख़ान और छाया कदम भी इस फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगे। 70 मिनट की इस फिल्म सात गाने हैं जिन्हें सोनू निगम, रेखा भारद्वाज, शिल्पा राव, शैल हाडा, शशि सुमन, जज़ीम शर्मा और सुवर्णा तिवारी ने गाया है।

यह भी पढ़ें: अज्जू भैया के बाद यूपी के वीर बहादुर का बवाल, नौकरी छोड़ने को बेताब दरोगा के किरदार की चुनौती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed