फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता की मौत से गहरे सदमे में चले गए थे संजय मिश्रा, अभिनय छोड़ ढाबे पर बनाने लगे थे ऑमलेट

Tue, 06 Oct 2020 08:21 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 06 Oct 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Mishra Birthday When he Started Working In Dhaba After Fathers Death
संजय मिश्रा - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड में अपनी कॉमिक टाइमिंग और किरदारों से अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता संजय मिश्रा का जन्म 6 अक्तूबर 1963 को हुआ था। संजय इस साल 57 साल के होने जा रहे हैं। संजय मिश्रा बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने फिल्मों में अपना बड़ा नाम बनाया है। लेकिन संजय के जीवन में एक वक्त ऐसा भी आया था जब उन्होंने एक्टिंग छोड़कर एक ढाबे में नौकरी की थी।

Sanjay Mishra Birthday When he Started Working In Dhaba After Fathers Death
संजय मिश्रा - फोटो : फाइल फोटो

ये वो वक्त था जब उनके पिता का देहांत हुआ था। संजय मिश्रा अपने पिता के बहुत करीब थे। पिता की मौत ने संजय मिश्रा को तोड़कर रख दिया था। पिता की मौत के बाद वो गुमशुदा हो गए थे और अकेला महसूस करने लगे थे। उनका कहीं मन नहीं लग रहा था। उनका मन वापस मुंबई जाने का भी नहीं हुआ और उन्होंने एक्टिंग भी छोड़ दी थी।

Sanjay Mishra Birthday When he Started Working In Dhaba After Fathers Death
संजय मिश्रा - फोटो : फाइल फोटो

काम छोड़कर संजय मिश्रा और अकेले पड़ गए थे। अकेलापन उन्हें खाए जा रहा था और एक दिन अचानक ही संजय मिश्रा ने घर छोड़ दिया और ऋषिकेश चले गए। वहां संजय मिश्रा एक ढाबे पर काम करने लगे। संजय सौ से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके थे लेकिन इतनी फिल्मों के बाद भी उन्हें वो सफलता नहीं मिली जिसके वो हकदार थे। शायद इसी वजह से ढाबे पर संजय मिश्रा को किसी ने पहचाना भी नहीं। दिन बीतते गए और संजय मिश्रा का वक्त ढाबे पर सब्जी बनाने, ऑमलेट बनाने में कटने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Mishra Birthday When he Started Working In Dhaba After Fathers Death
संजय मिश्रा - फोटो : फाइल फोटो

संजय मिश्रा अपनी पूरी जिंदगी उस ढाबे पर ही काम करने में निकाल देते, अगर रोहित शेट्टी ना होते। रोहित शेट्टी और संजय मिश्रा फिल्म 'गोलमाल' में साथ काम कर चुके थे। वो अपनी अगली फिल्म 'ऑल द बेस्ट' पर काम कर रहे थे और उसी दौरान उन्हें संजय मिश्रा का ख्याल आया। संजय मिश्रा फिल्मों में लौटने को तैयार नहीं थे, लेकिन रोहित शेट्टी ने उन्हें मनाया और फिल्म में साइन किया। इसके बाद तो फिर संजय मिश्रा ने पलटकर नहीं देखा।

विज्ञापन
Sanjay Mishra Birthday When he Started Working In Dhaba After Fathers Death
संजय मिश्रा - फोटो : फाइल फोटो

आज के समय में संजय मिश्रा के पास फिल्मों की भी कमी नहीं है। रोहित शेट्टी की फिल्म के जरिए वापसी करने के बाद उनके पास फिल्मों की बौछार होने लगी और उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। संजय मिश्रा ने 'फंस गए रे ओबामा', ' मिस टनकपुर हाजिर हो', 'प्रेम रतन धन पायो', 'मेरठिया गैंगस्टर्स' और 'दम लगाके हइशा' जैसी कई हिट फिल्में कीं और अपनी अलग पहचान बनाई। आज हर कोई संजय मिश्रा का फैन है और उनकी एक्टिंग का कायल भी।

पढ़ें: सोनू सूद ने दी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं, बचपन की तस्वीर साझा कर लिखा- 'मुझे याद है जिस दिन...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed