{"_id":"5f7bd7f226dd2728101d0d0d","slug":"sushant-singh-rajput-case-over-80k-fake-accounts-created-mumbai-police-investigation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत: मुंबई पुलिस का दावा, साजिश के तहत सोशल मीडिया पर बनाए गए 80 हजार से ज्यादा फर्जी अकाउंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत: मुंबई पुलिस का दावा, साजिश के तहत सोशल मीडिया पर बनाए गए 80 हजार से ज्यादा फर्जी अकाउंट
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 06 Oct 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत केस में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अपनी रिपोर्ट केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है। सीबीआई सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस बीच पता चला है कि सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया के अलग अलग मंचों पर 80 हजार से ज्यादा फर्जी अकाउंट्स बनाए गए हैं।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : PTI
सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तरह के कैंपेन चलाए गए। इन फर्जी अकाउंट्स के जरिए मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने की कोशिश की गई। अब मुंबई पुलिस कमिश्नर ने साइबर सेल से कहा है कि वह ऐसे मामलों को आईटी एक्ट के तहत दर्ज कर उसकी जांच करे।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
मुंबई पुलिस की साइबर यूनिट ने एक रिपोर्ट बनाई है, जिसके मुताबिक सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर दुनिया के अलग अलग देशों जैसे इटली, जापान, फ्रांस, रोमानिया, तुर्की, थाईलैंड, इंडोनेशिया, पोलैंड और स्लोवेनिया से पोस्ट किए गए हैं। एक आईपीएस अधिकारी ने बताया कि 'हमने विदेशी भाषा में पोस्ट की पहचान की है। इसमें #justiceforsushant #sushantsinghrajput और #SSR हैशटैग का इस्तेमाल किया गया। हम इन अकाउंट्स के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश में हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया कि, ‘इस तरह के कैंपेन से हमारे मनोबल को कमजोर करने की कोशिश की गई। यह सब उस वक्त किया गया जब कोरोना वायरस के चलते हमारे 84 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और करीब छह हजार से ज्यादा जवान कोरोना संक्रमित थे। यह कैंपेन जानबूझकर चलाया गया जिससे मुंबई पुलिस की छवि को धूमिल किया जा सके और जांच की दिशा भटकाई जा सके। सोशल मीडिया पर कई फर्जी अकाउंट्स बनाए गए थे जिसमें मुंबई पुलिस के लिए असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया गया। हमारा साइबर सेल विस्तार से जांच कर रहा है। जो भी कानून के उल्लंघन का दोषी पाया जाएगा उस पर आईटी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।‘
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
गौरतलब है कि हाल ही में एम्स के मेडिकल बोर्ड ने सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की आशंका को खारिज करते हुए इसे 'फंदे से लटक कर खुदकुशी' करने का मामला बताया है। एम्स की रिपोर्ट के बाद अभिनेता के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा कि सीबीआई को सौंपी गई एम्स की राय से वह बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसी के प्रमुख से अनुरोध करेंगे कि मामले में नई फॉरेंसिक टीम का गठन किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।