फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजीव कुमार के परिवार में कम उम्र में ही हो गई थी पुरुषों की मौत, इसी डर के साये में जीते रहे शोले के 'ठाकुर'

Thu, 09 Jul 2020 11:59 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 09 Jul 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Kumar Birth Anniversary: Here Are Some Lesser Known Facts About Sholay Thakur
संजीव कुमार - फोटो : ट्विटर

फिल्म अभिनेता संजीव कुमार की आज 82वीं जयंती है। संजीव कुमार ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत इप्टा के स्टेज से की थी। इसके बाद वे इंडियन नेशनल थिएटर से जुड़ गए थे। बतौर हीरो उन्होंने 1965 में बनी फिल्म 'निशान' से अपने करियर की शुरुआत की। ‘शोले’ फिल्म में ठाकुर का किरदार उनकी एक्टिंग से अमर हो गया। आज संजीव कुमार की बर्थ एनिवर्सिरी पर हम उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी लेकर आए हैं।

Sanjeev Kumar Birth Anniversary: Here Are Some Lesser Known Facts About Sholay Thakur
संजीव कुमार - फोटो : Social Media

संजीव कुमार का महज 47 की उम्र में साल 1984 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। संजीव कुमार को दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। संजीव कुमार को हमेशा इस बात का डर रहता था कि वो जल्दी ही दुनिया को अलविदा कह देंगे, इसके पीछे उनका एक डर था जो उनके मन में बैठ गया था।

Sanjeev Kumar Birth Anniversary: Here Are Some Lesser Known Facts About Sholay Thakur
संजीव कुमार - फोटो : amar ujala mumbai

दरअसल संजीव कुमार के परिवार में ज़्यादातर पुरुष सदस्यों की मौत युवावस्था में ही हो गई थी। ऐसे में संजीव कुमार को भी यही लगता था कि वो भी 50 से कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह देंगे। और देखिए हुआ भी कुछ ऐसा ही। वह 47 के उम्र में दिल के दौरे की वजह से इस दुनिया से चले गए। जुहू में घर खरीदने के बाद शिफ्ट होने से पहले ही उनकी 6 नवंबर 1985 को 47 साल की उम्र में मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeev Kumar Birth Anniversary: Here Are Some Lesser Known Facts About Sholay Thakur
संजीव कुमार हेमा मालिनी के साथ

संजीव कुमार ने अपने जीवन में कई अभिनेत्रियों से रोमांस किया। शोले की शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी को दिल देने की खबरें सुर्खियों में बनी रही फिर हेमा का कथित इनकार और उनका आजीवन कुंवारा रहना, अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का उनको दिल देना, फिर सुलक्षणा पंडित का आजीवन कुंवारा रहना, सब कुछ संजवीन कुमार के जीवन में घटित होता चला गया। संजीव कुमार और जया बच्चन की जोड़ी एक समय बहुत हिट रही। संजीव कुमार ही ऐसे एक्टर थे जिनके साथ जया ने पति से लेकर ससुर तक के रोल किए। जैसे फिल्म कोशिश में पति का रोल, अनामिका में प्रेमी का किरदार, शोले में ससुर का रोल और सिलसिला में भाई का रोल।
 

विज्ञापन
Sanjeev Kumar Birth Anniversary: Here Are Some Lesser Known Facts About Sholay Thakur
शोले - फोटो : amarujala.com

फिल्म 'शोले' में संजीव कुमार ने जो ठाकुर का रोल निभाया था उसे धर्मेन्द्र करना चाहते थे। लेकिन हेमा मालिनी से रोमांस के चक्कर में उन्होंने जिद छोड़ दी। और इतिहास गवाह है ठाकुर के रोल के कारण संजीव कुमार को आज तक याद किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed