फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हीरोइन की वजह से जिंदगीभर कुंवारे रहे संजीव कुमार, हीरोइन ने सरेआम जड़ दिया था थप्पड़

Mon, 06 Nov 2017 09:51 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Mon, 06 Nov 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
sanjeev kumar death anniversery know the facts of his life
संजीव कुमार

संजीव कुमार का नाम बॉलीवुड के मंझे हुए एक्टर्स में शुमार था। संजीव कुमार ने पूरी जिंदगी अकेले ही काट दी। 1973 में उन्होंने हेमा मालिनी को प्रपोज किया था। लेकिन हेमा ने उनका रिश्ता ‌ठुकरा दिया। इससे उन्हें गहरा सदमा लगा था। इसके चलते उन्हें 1976 में पहला हार्ट अटैक आया था। आज ही के दिन 1985 में संजीव कुमार को दूसरा हार्ट अटैक आया और 47 साल की कम उम्र में उनका निधन हो गया था।  द

sanjeev kumar death anniversery know the facts of his life
संजीव कुमार

आज संजीव कुमार की डेथ एनिवर्सरी है। संजीव कुमार को 22 साल की उम्र में एक बुड्ढे का रोल मिला था। तब संजीव थिएटर किया करते थे। संजीव ने फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' से डेब्यू किया था। हीरो के तौर पर संजीव की पहली फिल्म 'निशान' थी। वैसे तो संजीव कुमार से जुड़े ढेरों किस्से हैं जिन्हें उनके फैंस जानना चाहेंगे।

पढ़ें- दर्दनाक सर्जरी करवाकर गौरव से गौरी बने, जिम करना शुरू किया तो हो गया बुरा हाल

sanjeev kumar death anniversery know the facts of his life
संजीव कमार

आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताएंगे जिसमें एक पॉपुलर हीरोइन ने संजीव को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया था। ये थप्‍पड़ संजीव को नूतन के हाथों पड़ा था। ये बात तब की है जब नूतन फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही थीं। उस वक्त संजीव कुमार ने भी इंडस्ट्री में अच्छी पहचान बना ली थी।

पढ़ें- सलमान खान का नौकर बन सुपरहिट हुआ था ये एक्टर, छिपाकर रखी शादी और भयानक बीमारी से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjeev kumar death anniversery know the facts of his life
संजीव कुमार

नूतन के बारे में एक बात कही जाती थी ह‌ि वो अपने को-स्टार्स और सेट पर मौजूद लोगों से ज्यादा बात नहीं करती थीं। उन्हीं दिनों संजीव कुमार को नूतन के साथ फिल्म 'देवी' में साइन किया गया। शुरुआत में नूतन और संजीव कुमार एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते थे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छे संबंध बन गए। 

विज्ञापन
sanjeev kumar death anniversery know the facts of his life
संजीव कुमार

दोनों की जबरदस्त ट्यूनिंग चर्चा का विषय बन गई थी..और इसी ट्यूनिंग को कुछ लोगों ने अफेयर का नाम दे दिया। मीडिया जगत में नूतन और संजीव कुमार की दोस्ती को खूब नमक-मिर्च लगाकर, अफेयर का नाम देकर छापा जाने लगा। नूतन शादीशुदा थीं। उनके पति लेफ्टिनेंट रजनीश बहल काफी सख्त मिजाज के थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed