{"_id":"5fdf57668ebc3e3eb808bb11","slug":"sanjeev-kumar-was-heart-broken-after-hema-malini-rejected-his-proposal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्ट्रेस की वजह से सारी जिंदगी कुंवारे रहे संजीव कुमार, एक इनकार ने तोड़ दिया था एक्टर का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्ट्रेस की वजह से सारी जिंदगी कुंवारे रहे संजीव कुमार, एक इनकार ने तोड़ दिया था एक्टर का दिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत हिरोइनों में से एक मानी जाती हैं और बीते जमाने में उनकी खूबसूरती के दीवाने बहुत थे। आज भले ही वो धर्मेंद्र की पत्नी हों, लेकिन उस दौर में हर कोई उन्हें अपना बनाने की ख्वाहिश रखता था। हेमा मालिनी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल थीं और आज भी उनकी वही खूबसूरती बरकरार हैं। धर्मेंद्र तो हेमा को देखते ही उनके दीवाने हो गए थे, लेकिन वो ऐसे एकलौते शख्स नहीं थे। उनके अलावा संजीव कुमार भी थे जो ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे।
2 of 5
संजीव कुमार
संजीव कुमार बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक थे। आज संजीव इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनसे जुड़े किस्से आज भी इंडस्ट्री में सुने और सुनाए जाते हैं। संजीव कुमार को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। संजीव कुमार जब 22 साल के थे तभी उन्होंने पर्दे पर एक 60 साल के आदमी का किरदार निभाया था। वो एक्टिंग के मामले में उस्ताद थे, लेकिन प्यार के मामले में वो मात खा गए थे।
3 of 5
संजीव कुमार
दरअसल संजीव कुमार को एक्ट्रेस हेमा मालिनी काफी पसंद थीं। वो चाहते थे कि हेमा उनसे शादी कर लें। इतना ही नहीं उन्होंने हेमा से अपनी दिल की बात भी कही थीं, लेकिन हेमा ने उनके प्रपोजल को ठुकरा दिया था। उस वक्त हेमा भी धर्मेंद्र को दिल दे चुकी थीं और उनसे ही शादी करना चाहती थी। धर्मेंद्र संजीव के दिल की बात जानते थे इसलिए उन्हें भी डर था कि कहीं हेमा उन्हें ना छोड़ दें। ये ही वजह थी कि फिल्म शोले में पहले ठाकुर का रोल करने वाले धर्मेंद्र ने बंसती के प्रेमी वीरु का रोल अपने नाम कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हेमा मालिनी, धर्मेंद्र
- फोटो : instagram/deolomania_ru
धर्मेंद्र हेमा से प्यार करते थे और हेमा धर्मेंद्र से, लेकिन संजीव कुमार को हेमा के बाद कोई अच्छा लगा ही नहीं। उनके ना कहने का नतीजा ये रहा कि संजीव कुमार ने किसी से शादी नहीं की और ताउम्र कुंवारे रहें। खबरों की मानें तो उस दौर में एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित उन्हें बहुत पसंद करती थी, लेकिन संजीव ने तय कर लिया था कि वो किसी से शादी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
संजीव कुमार
- फोटो : बॉलीवुड
संजीव कुमार की तरह सुलक्षणा भी जीवन भर कुंवारी रहीं। फिल्मों में नाम कमाने वाले संजीव कुमार महज 47 साल की उम्र में अचानक से दुनिया को अलविदा कह गए। बता दें कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से संजीव कुमार का 6 नवंबर 1985 में निधन हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।