सैंडलवुड ड्रग स्कैंडल में फंसीं कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी को बीते दिनों कर्नाटक हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। वह करीब तीन महीने तक जेल में बंद रही थीं। जेल में वह बीमार हो गई थीं और इसी के चलते उनके वकील ने हाई कोर्ट से जमानत का आग्रह किया था। अब संजना को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। आरोप है कि संजना गलरानी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया।
ड्रग रैकेट में फंसीं संजना गलरानी का जबरन कराया गया था धर्म परिवर्तन, थाने में दर्ज हुई शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू में एक वकील ने शिकायत दर्ज कराई है कि संजना गलरानी का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया गया था। अमृतेश नाम के वकील ने पुलिस स्टेशन में एक मौलवी के खिलाफ आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, संजना ने 9 अक्टूबर 2018 को हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया था, और अपना नाम बदलकर उन्होंने माहिरा कर लिया था।
शिकायत में आगे लिखा है, सबूत के लिए संजना का नाम बदलकर प्रमाण पत्र भी तैयार किया गया। एफआईआर में, यह संकेत दिया गया है कि अभिनेत्री की इच्छा के खिलाफ उनका धर्म परिवर्तन कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में कानूनी राय मांगी है और आगे की कार्रवाई के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है।
कुछ दिन पहले, अजीज नाम के एक शख्स के साथ संजना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। कहा गया कि दोनों शादी कर चुके हैं। इसके साथ ही दारुल उलूम शाह वलीउल्लाह में मौजूद दस्तावेज के मुताबिक संजना अपना धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपना चुकी हैं।
संजना ने साल 2006 में फिल्म Ganda Hendathi के साथ कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद संजना ने कई फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस तेलूगू और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। संजना कलर्स के रिएलिटी शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में नजर आई थीं। इस शो में वह पारस छाबड़ा की दुल्हन बनने के लिए पहुंचीं थीं।
हार्ट अटैक के बाद रेमो डिसूजा की तबीयत में आया सुधार, कोरियोग्राफर ने अस्पताल में किया शानदार डांस