फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' के हिट होते ही विक्की कौशल पर मेहरबान हुए राजकुमार हिरानी, सात समंदर पार भेजा ये खास तोहफा

Mon, 09 Jul 2018 11:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Sanju director rajkumar hirani special gift for vicky kaushal
रणबीर कपूर स्टारर और संजय दत्त की जिंदगी पर आधरित फिल्म 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिकॉर्ड तोड़ 34 करोड़ की कमाई कर फिल्म साल 2018 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े तमाम छोटे बड़े किस्सों को राजकुमार हिरानी ने हूबहू पर्दे पर उतारा है। 

 
Sanju director rajkumar hirani special gift for vicky kaushal
vicky kaushal
'संजू' में रणबीर कपूर के बाद किसी कलाकार की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है तो वो हैं परेश रावल और विक्की कौशल। हाल ही में हुए इस फिल्म के सक्सेस पार्टी में इस फिल्म से जुड़े सभी कलाकरों को शिरकत करते हुए देखा गया था लेकिन इसमें विक्की कौशल मौजूद नहीं थे। दरअसल, संजू की शूटिंग खत्म कर विक्की कौशल फिलहाल पिछले एक महीने से अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।
Sanju director rajkumar hirani special gift for vicky kaushal
sanju
विक्की इस वक्त अपनी फिल्म की शूटिंग सर्बिया में कर रहे हैं। सर्बिया में हिंदी फिल्में रिलीज नहीं होती हैं जिसकी वजह से विक्की ने फिल्म के रिलीज के बाद भी उसे नहीं देखा है। लेकिन विक्की कौशल ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में राजकुमार हिरानी द्वारा दिए गए स्पेशल गिफ्ट का जिक्र किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanju director rajkumar hirani special gift for vicky kaushal
sanju
विक्की कौशल ने लिखा- “बॉलीवुड की फिल्में सर्बिया में रिलीज नहीं होती… इसलिए बहुत बहुत शुक्रिया राजकुमार हिरानी सर और फॉक्स स्टार हिंदी को मुझे सर्बिया में फिल्म का प्रिंट भेजने के लिए, ताकि मैं फिल्म अपने उरी टीम के साथ देख सकू।”

 
विज्ञापन
Sanju director rajkumar hirani special gift for vicky kaushal
sanju
बता दें 'संजू' 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस के साथ सेलेब से भी बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है। कलेक्शन की बात करें तो संजू ने 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोईराला, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, विकी कौशल जैसे कई कलाकार हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed