सब्सक्राइब करें

आशियाना: ऋतिक रोशन की पड़ोसी बनीं सान्या मल्होत्रा, जुहू में खरीदा करोड़ों का घर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 03 Nov 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
sanya malhotra becomes hrithik roshan neighbour buys new house in juhu for rupees 14.3 crore
ऋतिक रोशन, सान्या मल्होत्रा - फोटो : Social Media

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने बहुत ही कम समय में हिन्दी फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने बधाई हो, पगलैट जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। फिलहाल सान्या मल्होत्रा अपनी आगामी फिल्म मीनाक्षी सुंदेश्वर की रिलीज के लिए बिलकुल तैयार हैं। लेकिन अपनी फिल्मों के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा एक और कारण से चर्चा में बनी हुई हैं और वो है उनका नया आशियाना। रिपोर्ट्स के मुताबिक सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में एक शानदार घर खरीदा है।



जुहू में खरीदा नया आशियाना

रिपोर्ट्स की माने तो सान्या मल्होत्रा ने ये नया घर जुहू में खरीदा है। उनका नया घर बेव्यू बिल्डिंग में है, जो जुहू वर्सोवा लिंक रोड़ पर स्थित है। रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने ये फ्लैट बिल्डर समीर भोजवानी द्वारा सान्या मल्होत्रा को बेचा गया है और  ट्रांसफर डीड 14 अक्टूबर, 2021 को पंजीकृत की गई थी। जिसके लिए सान्या और उनके पिता सुनील कुमार ने स्टांप शुल्क के रूप में लगभग 71.5 लाख रुपये का भुगतान किया। इस फ्लैट की कीमत 14.3 करोड़ रूपये है।

Trending Videos
sanya malhotra becomes hrithik roshan neighbour buys new house in juhu for rupees 14.3 crore
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन की बनी पड़ोसी

रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता ऋतिक रोशन ने बीते साल इसी बिल्डिंग में दो घर खरीदे थे, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ के आसपास थी। ऋतिक रोशन का ये अपार्टमेंट 38,000 स्क्वायर फुट है जिसमें 6,500 वर्ग फुट की खुली छत है। इसके अलावा ऋतिक रोशन के पास इस इमारत में 10 पार्किंग स्लॉट भी है। अभिनेता का घर इमारत की 14वीं, 15वीं मंजिल पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sanya malhotra becomes hrithik roshan neighbour buys new house in juhu for rupees 14.3 crore
सान्या मल्होत्रा - फोटो : Instagram

कहा इस शहर ने बहुत कुछ सिखाया 

सान्या मल्होत्रा ने साल 2018 में एक आलीशान फ्लैट खरीदा था और उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था, ‘अब यह शहर मेरा घर बन गया है। यह सुरक्षित है और इस शहर ने मुझे खुद के दम पर खड़ा होना सिखाया है और एक शांत इंसान बनाया है। मेरा परिवार दिल्ली में रहता है और अक्सर मुझसे मिलने वो आते हैं। लेकिन मैं पिछले पांच साल से मुंबई में हूं और इस शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया है।  

sanya malhotra becomes hrithik roshan neighbour buys new house in juhu for rupees 14.3 crore
सान्या मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

1 बेडरूम के घर में रहती थी
 
सान्या ने आगे कहा, ‘इस घर को खरीदने से पहले मैं एक बेडरूम के घर में रहती थी। नया घर खरीदने का मेरा मुख्य कारण था मेरा परिवार जो मैं चाहती थी कि जब भी दिल्ली से मुंबई मुझसे मिलने आए वो कम्फर्टेबल होकर रह पाए। पहले में फाइनेंस को लेकर थोड़ा सोच रही थी, लेकिन मेरे पिता ने मुझे ये सुझाव दिया रेंट पर घर देखने से अच्छा मुझे खुद का ही घर खरीद लेना चाहिए। मैं अपने घरवालों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हूं इसलिए मैंने खुद का बड़ा घर खरीदा’।

विज्ञापन
sanya malhotra becomes hrithik roshan neighbour buys new house in juhu for rupees 14.3 crore
सान्या मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

ये है आगामी प्रोजेक्ट्स

सान्या मल्होत्रा के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो वो करण जौहर की फिल्म ‘मीनक्षी सुंदेश्वर में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिमन्यु दसानी है। ये फिल्म पांच नवम्बर को रिलीज हो रही है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed