आइटम क्वीन सपना चौधरी ने अपने ठुमकों से एक बार फिर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके साथ कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन्स राखी सावंत और अर्शी खान भी स्टेज पर डांस करती नजर आईं। ये तीनों कुड़ियां उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में एक शादी के फंक्शन में परफॉर्म करने पहुंची थीं।
VIDEOS: सपना चौधरी के ठुमकों पर झूमे यूपी के बाराती, अर्शी खान और राखी सावंत ने भी खूब दिया साथ
वाराणसी के आशापुर इलाके में एक मैरेज हॉल में शुक्रवार को सपा नेता डॉ. बहादुर सिंह यादव के बेटे की शादी गाजीपुर के रामनगीना यादव की बेटी से हुई। इसी शादी में अर्शी खान, राखी सावंत और सपना चौधरी पहुंची थीं।
Good morning mere RASHQE QAMAR 🤣😃
A post shared by Arshi khan (A.K) (@arshikofficial) on
राखी सावंत ने 'टुक टुक देखे' गाने पर स्टेज पर परफॉर्म किया। वहां पहुंचे मेहमानों ने भी कई गानों की फरमाइश की जिस पर राखी के साथ अर्शी और सपना ने भी डांस किया।
A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on
अपनी डांस परफॉर्मेंस के अलावा तीनों ने कृष्ण रासलीला परफॉर्म करने मथुरा से आए ग्रुप के साथ डांस किया और फूलों की होली भी खेली। सोशल मीडिया पर इस शादी की जितनी भी तस्वीरें और वीडियोज आए हैं, उसे देख साफ है कि तीनों ने यहां खूब एंज्वॉय किया। यहां जब अर्शी खान से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह अगले साल शादी कर लेंगी।
