फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री पर सपना चौधरी का बड़ा खुलासा, एक हफ्ते में करने जा रहीं धमाका

Wed, 06 Dec 2017 04:02 PM IST
amarujala.com-Presented By: भावना शर्मा
amarujala.com-Presented By: भावना शर्मा Updated Wed, 06 Dec 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
sapna chaudhary film bhangover to be released in 15 december
सपना चौधरी

बिग बॉस के घर से वापस आने के बाद सपना चौधरी काम पर लौट आई हैं। अब उनकी पहली फिल्म 'भांगओवर' रिलीज होने को तैयार है। इस‌ फिल्म में सपना चौधरी का 'लव बाइट' आइटम सॉन्ग है। यह फिल्‍म 15 दिसंबर को रिलीज होगी। 

sapna chaudhary film bhangover to be released in 15 december
बिग बॉस

फिल्म और बिग बॉस को लेकर सपना चौधरी ने एक लीडिंग वेबसाइट से बात की। उन्होंने बताया कि उनकी ये फिल्म भांग पीने वालों पर आधारित है। उन्होंने कहा, 'जो भांग पीते हैं, उन्हें फिल्म देखनी चाहिए, उन्हें अच्छी शिक्षा मिलेगी। जो नहीं पीते हैं, उन्हें भी देखनी चाहिए क्योंकि उन्हें डबल शिक्षा मिलेगी।'

पढ़ें- 'बाहुबली' के साम्राज्य पर आया इतना बड़ा संकट, खबर जान फैंस को लगेगा झटका

sapna chaudhary film bhangover to be released in 15 december
बिग बॉस

इसके बाद सपना कहती हैं, 'मेरा भाई भोलेनाथ का बड़ा भक्त है। जो लोग कांवड़ लेकर आते हैं, वे रास्ते में भांग पीते-पीते आते हैं। भांग पीने के बाद लोग हंसते हैं तो लगातार हंसते हैं, रोते हैं तो लगातार रोते हैं। लोग कहते हैं कि उस वक्त आप दूसरी दुनिया में चले जाते हैं। इसी पर हमारी फिल्म आधारित है।'

पढ़ें- मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा और छोटे शॉर्ट्स में नजर आईं भारती, शादी के बाद और निखर गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
sapna chaudhary film bhangover to be released in 15 december
सपना चौधरी

बिग बॉस के घर में रहने के अपने अनुभव के बारे में बताया, 'मैं वहां किसी मकसद से नहीं गई थी। सभी का सपना होता है कि अपना घर हो, फैमिली हो, थोड़ा सा नाम हो। मेरे लिए वह प्लैटफॉर्म बहुत बड़ा था। मैं बस ये लोगों को ये बताना चाहती थी कि प्रोफेशन अपनी जगह होता है और इंसान अपनी जगह।' 

विज्ञापन
sapna chaudhary film bhangover to be released in 15 december
सपना चौधरी

बिग बॉस में रहकर कौन-कौन अच्छा दोस्त बना। इस पर सपना ने कहा, 'मेरी सबसे अच्छी दोस्त बेनाफ्शा बाहर है, उससे मैं आज भी बात करती हूं। जिन्होंने बुरा बर्ताव किया, उसका कोई अफसोस नहीं है। बाहर आएंगे तो दोस्त बन जाएंगे। इसके अलावा मजबूत दावेदारों की बात करूं तो इसमें आकाश, शिल्पा, विकास, अर्शी, हितेन हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed