{"_id":"63092466cea2fe0dc4565605","slug":"sapna-choudhary-arrest-warrant-issue-dancer-shares-her-funny-latest-video-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sapna Choudhary: गिरफ्तारी की खबरों के बीच सपना चौधरी का नया वीडियो वायरल, मजेदार डायलॉग बोलती आईं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sapna Choudhary: गिरफ्तारी की खबरों के बीच सपना चौधरी का नया वीडियो वायरल, मजेदार डायलॉग बोलती आईं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी इन दिनों हर जगह छाई हैं। डांसिंग क्वीन के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी का वॉरेंट जारी किया था, जिसके बाद अभिनेत्री पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इसी बीच अभिनेत्री का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेहद ही मजेदार अंदाज में दीपिका पादुकोण की फिल्म का एक डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं।
2 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : फाइल फोटो
लखनऊ में सपना चौधरी का एक इवेंट आयोजित किया गया था। 300 रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन इसके टिकट बेचे गए थे। शो में काफी देर तक जब वह पहुंची नहीं तो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था। लोगों ने मेकर्स से अपने टिकट का पैसा वापस मांगा, जो कि उन्होंने वापस नहीं किया। जिसके बाद आयोजकों ने सपना के खिलाफ आशियाना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट में न पेश होने की वजह से उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया है।
3 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
इन सबके बीच आज सपना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दीपिका पादुकोण की फिल्म हैप्पी न्यू इयर का मशहूर डायलॉग पर रील बनाती नजर आईं। सपना कहती हैं- 'ईजी लगता है मोहिनी का डांस...ईजी नहीं है...डांस एक पूजा है...डांस एक आर्ट है आर्ट...'। इस वीडियो में सपना सफेद रंग का कुर्ता और हरे रंग के पायजामा में नजर आ रही हैं।
हर बार अपने इस सिंपल लुक के साथ भी सपना फैन्स के दिलों को भी जीत रही हैं। यही वजह है कि कुछ ही समय पहले शेयर किए गए सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को अब तक हजारों लोग पसंद कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।