फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी के मां बनने पर उठे सवाल तो पति ने लाइव आकर ट्रोलर्स की कर दी बोलती बंद, कहा- 'हमने अपनी मर्जी से शादी की है'

Tue, 06 Oct 2020 10:28 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 06 Oct 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary blessed with a baby boy News Viral
सपना चौधरी - फोटो : Instagram- @itssapnachoudhary

हरियाणा की जबरदस्त डांसर सपना चौधरी  (Sapna Choudhary) के घर नन्हा मेहमान आया है। खबर है कि सपना ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। हिसार के निवासी उनके पति वीर साहू ने मंगलवार को फेसबुक लाइव के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी। मगर लाइव होने के दौरान वे काफी नाराज नजर आए। सपना चौधरी के मां बनने के पोस्ट पर लोगों द्वारा दिए जाने वाली प्रतिक्रिया को लेकर उन्होंने जमकर भड़ास निकाली। हालांकि इसपर सपना की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Sapna Choudhary blessed with a baby boy News Viral
सपना चौधरी - फोटो : Instagram- @itssapnachoudhary
इससे पहले मीडिया में खबरें थी कि उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वीर साहू से सगाई कर ली है। सपना करीब चार साल से वीर के साथ रिलेशन में हैं। सिंगर के साथ-साथ वीर साहू एक्टर भी है। वह हरियाणा की कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं। हरियाणवी और पंजाबी गानों में नजर आ चुकीं सपना से जुड़ी ये खबर सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है। वीर साहू ने वीडियो में कहा- किसी की निजी जिंदगी को लेकर इस तरह से लोगों का हस्तक्षेप क्या सही है। वीर साहू ने कहा कि हमने अपनी मर्जी से शादी की है, इससे लोगों को क्या एतराज है। 
Sapna Choudhary blessed with a baby boy News Viral
सपना चौधरी - फोटो : Instagram- @itssapnachoudhary

सपना चौधरी अपने डांस से खूब धमाल मचाती हैं। उन्होंने अपने डांसिंग स्टाइल से पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की है। वह बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। उनके वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। सपना चौधरी की लोकप्रियता का आलम यह यह है कि उन्हें देश के कोने-कोने से स्टेज शो के ऑफर आते हैं और उनकी ज्यादातर कमाई इसी से होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary blessed with a baby boy News Viral
सपना चौधरी - फोटो : Instagram- @itssapnachoudhary
हरियाणा के रोहतक से बिग बॉस के घर तक पहुंचने वाली सपना को 'सॉलिड बॉडी', 'छोरी भैंस बड़ी बिंदास' और 'तेरी आख्यां दा काजल' जैसे गानों ने यू ट्यूब सनसनी और सोशल मीडिया स्टार बनाया। सपना जो गाने गाती हैं उन्हें हरियाणवी लोकगीत 'रागिनी' के नाम से जाना जाता है। वो 'वीरे दी वेडिंग' और 'नानू की जानू' जैसी कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं हालांकि उनका ये सफर इतना आसान नहीं था।
विज्ञापन
Sapna Choudhary blessed with a baby boy News Viral
सपना चौधरी - फोटो : Instagram- @itssapnachoudhary
सपना कभी डांसर बनना ही नहीं चाहती थीं। सपना चौधरी इंस्पेक्टर बनना चाहती थीं लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। 2008 में उनके पिता के निधन की वजह से उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर को संभालने के लिए सपना डांसर बन गईं। शुरुआती दिनों में मात्र 3100 रुपये में स्टेज पर डांस करके अपने परिवार का पेट भरने वाली सपना के पास आज दिल्ली में बंगला, ऑडी-फॉर्च्यूनर जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed