फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajal Aggarwal Wedding: राजामौली की फिल्म से स्टार बनी थीं काजल अग्रवाल, 'बाहुबली' के साथ जुड़ चुका है नाम

Tue, 06 Oct 2020 10:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 06 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Kajal Aggarwal Wedding With Gautam Kitchlu Know Lesser Know Facts About Singham Actress
काजल अग्रवाल - फोटो : File Photo

अजय देवगन के साथ 'सिंघम' और राजामौली की सुपरहिट फिल्म 'मगधीरा' की लीड हीरोइन रह चुकीं काजल अग्रवाल शादी करने जा रही हैं। काजल ने बताया कि वो जल्द ही बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ 30 अक्तूबर को सात फेरे लेने वाली हैं। बॉलीवुड में ‘सिंघम' के अलावा वह ‘स्पेशल 26’ और ‘दो लफ्जों की कहानी’ में भी नजर आ चुकी हैं। चलिए जानते हैं काजल के करियर के बारे में...

Kajal Aggarwal Wedding With Gautam Kitchlu Know Lesser Know Facts About Singham Actress
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram: kajalaggarwalofficial
काजल सबसे पहले बॉलीवुड फिल्म क्यूँ! हो गया ना में नजर आईं थीं। काजल को बॉलीवुड में पहचान अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम से मिली। फिल्म हिट भी हुई लेकिन किस्मत ने काजल का कुछ खास साथ नहीं दिया। सिंघम के बाद काजल को अगला प्रोजेक्ट मिलने में देरी हुई। अब काजल बॉलीवुड फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। हालांकि उनके पास साउथ के फिल्मों की कमी नहीं है। आलम ये है कि काजल टॉलीवुड में निर्देशकों की पहली पसंद बन गई हैं। हालांकि इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है।
Kajal Aggarwal Wedding With Gautam Kitchlu Know Lesser Know Facts About Singham Actress
काजल अग्रवाल - फोटो : File Photo
फिल्मी करियर शुरू करने से पहले, काजल ने कई विज्ञापनों में भी काम किया था। काजल ने सेंट एनी हाई स्कूल से पढ़ाई की। उसके बाद काजल ने केसी कॉलेज मुंबई से अपनी ग्रेजुएशन मास मीडिया स्ट्रीम में पूरी की। काजल के पास मिनी कूपर, ऑडी जैसी 3 लग्जरी गाड़ियां है। जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kajal Aggarwal Wedding With Gautam Kitchlu Know Lesser Know Facts About Singham Actress
काजल अग्रवाल - फोटो : File Photo
काजल के करियर की सबसे बड़ी हिट 'मगधीरा' मानी जाती है। ये राजामौली की फिल्म थी जिसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। चिरंजीवी के बेटे रामचरण इस फिल्म में हीरो थे। फिल्म इन्हीं के करेक्टर के दो जन्मों की कहानी थी। 'मगधीरा' काजल के करियर की उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है।
विज्ञापन
Kajal Aggarwal Wedding With Gautam Kitchlu Know Lesser Know Facts About Singham Actress
काजल अग्रवाल - फोटो : File Photo
काजल कई प्रसिद्ध ब्रांडों के लिए विज्ञापन करती हैं। वह लक्स सीसीएल की ब्रांड एंबेसडर हैं। फिल्मों के अलावा विज्ञापन से भी काजल मोटी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काजल साउथ के बाहुबली स्टार प्रभास की गर्लफ्रेंड भी रह चुकी हैं। एक समय पर दोनों के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर थीं। हालांकि ये रिश्ता किसी मुकाम पर पहुंचने से पहले ही टूट गया। एक इंटरव्यू में काजल ने प्रभास से शादी करने की बात भी कही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed