फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या राय से तुलना होने पर पहली बार बोलीं सलमान खान की हीरोइन स्नेहा उल्लाल- 'वो पीआर स्टंट था'

Tue, 06 Oct 2020 09:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 06 Oct 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Sneha Ullal Salman Khan Film Lucky Actress Says Her Comparison With Aishwarya Rai Was A Pr Strategy
स्नेहा उलाल, ऐश्वर्या राय - फोटो : File Photo

'लकी: नो टाइम फॉर लव'  से करियर शुरू करने वालीं स्नेहा उलाल वेब सीरीज Expiry Date में नजर आ रही हैं। स्नेहा ने साल 2005 में सलमान के साथ फिल्म लकी नो टाइम फॉर लव से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से की गई थी। कहा यह भी गया था कि ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान उनकी तरह दिखने वाली लड़की को लॉन्च कर रहे हैं। अब पहली बार स्नेहा ने इस पर बयान दिया है।

Sneha Ullal Salman Khan Film Lucky Actress Says Her Comparison With Aishwarya Rai Was A Pr Strategy
ऐश्वर्या राय, स्नेहा उलाल - फोटो : Instagram/aishwaryaraibachchan_arb, snehaullal

स्नेहा ने एक इंटरव्यू में कहा है 'मैं खुद में काफी कंफर्टेबल हूं और जो तुलना की जाती है, उससे मुझे फर्क नहीं पड़ता है। वह भी लोगों की पीआर स्ट्रैटिजी थी कि कैसे मेरे बारे में बताया जाए। असल में उस चीज ने बस तुलना पर ही जोर दिया वरना यह कोई बड़ी बात नहीं थी। मुझे अपने जीवन में पछतावा नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बहुत जल्दी कर दी थी।'

Sneha Ullal Salman Khan Film Lucky Actress Says Her Comparison With Aishwarya Rai Was A Pr Strategy
स्नेहा उलाल - फोटो : File Photo

दर्शकों ने जब स्नेहा उलाल को पहली बार पर्दे पर देखा तो एक बार तो उन्हें भी यही लगा कि ये तो ऐश्वर्या ही हैं हालांकि पहली फिल्म के बाद वो गायब सी हो गईं। लकी: नो टाइम फॉर लव बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने आर्यन (2006), जाने भी दो यारो (2007) और क्लिक (2009) में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sneha Ullal Salman Khan Film Lucky Actress Says Her Comparison With Aishwarya Rai Was A Pr Strategy
sneha ullal - फोटो : file photo

मायानगरी में मिली असफलता के बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर लिया था। फिल्में न चलने के पीछे स्नेहा ने कहा था- जब मैं फिल्मों में आई थी तब मैं सिर्फ 15-16 साल की ही थी।  इससे पहले स्नेहा ने कहा था कि वह ऐश्वर्या राय की उपलब्धियों की प्रशंसक हैं। हालांकि, वह अब भी अपनी पहचान चाहती हैं, बजाय इसके कि उनकी तुलना ऐश्वर्या के लुक से की जाए।

विज्ञापन
Sneha Ullal Salman Khan Film Lucky Actress Says Her Comparison With Aishwarya Rai Was A Pr Strategy
ऐश्वर्या राय , स्नेहा उलाल - फोटो : amar ujala

Expiry Date से पहले स्नेहा को  2015 में आई बॉलीवुड फिल्म बेजुबां इश्क में देखा गया था। हालांकि वह विज्ञापन से मोटी रकम कमा लेती है। स्नेहा कई परफ्यूम ब्रांड का विज्ञापन कर चुकी हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed