फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आया सपना चौधरी का नया बोल्ड अवतार, बिग बॉस 11 के बाद अब बिहार जीतने की तैयारी

Fri, 12 Jan 2018 07:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Jan 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
sapna choudhary bold item dance in bhojpuri film

बिग बॉस 11 में अपने तेज तर्रार रूप से चर्चा में आईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब बिहार में अपने जलवे दिखाने के लिए तैयार हैं। सपना चौधरी ने भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्‍टार रवि किशन की फिल्‍म 'बैरी कंगना -2' के लिए एक आइटम सॉन्ग शूट किया है जिसमें सपना अपने बोल्ड अंदाज में नजर आएंगी। सपना ने डांस में जो जादू चलाया उसे सेट पर मौजूद फिल्‍म की पूरी टीम देखती रह गई।



पढ़ेंः क्या अमिताभ बच्चन का घर छोड़कर जाना चाहती हैं ऐश्वर्या? जान लें सच्चाई

sapna choudhary bold item dance in bhojpuri film

आपको बता दें कि सपना चौधरी बिग बॉस 11 की एक मजबूत कंटेस्‍टेंट रही थीं। सपना चौधरी जब बिग बॉस 11 में शामिल होने आई थीं तो शो के होस्‍ट सलमान खान ने भी उनके साथ ठुमके लगाये थे। वहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जब बिग बॉस के घर पर पहुंची थीं तो उन्होंने भी सपना का डांस देखने की इच्छा जाहिर की थी। अब सपना भोजपुरी फिल्‍म  'बैरी कंगना -2' से इंडस्‍ट्री में एंट्री कर रही हैं। देखें वीडियो-

sapna choudhary bold item dance in bhojpuri film

सॉन्ग की शूटिंग के बाद सपना चौधरी ने कहा कि उनके लिए हर तरह की ऑडियंस और स्‍टेज बराबर है। बिग बॉस के बाद उनके फैंस और ज्यादा बढ़े हैं तो उन पर जिम्मेदारी भी बढ़ी है। सपना ने बताया कि उनके पास कई फिल्‍मों के ऑफर भी हैं। वो फिल्‍में जरूर करेंगी लेकिन थोड़ी मर्यादा में रहकर। ये उनकी पहली भोजपुरी फिल्‍म है जिसमें उन्होंने बहुत मेहनत की है।

पढ़ेंः विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा ने फेरों के समय कर दी थी बड़ी चूक, दोबारा करनी पड़ सकती है शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
sapna choudhary bold item dance in bhojpuri film

गौरतलब है कि 'बैरी कंगना -2' में एक्टर रवि किशन के साथ भोजपुरी की दो अभिनेत्रियां काजल राघवानी और शुभी शर्मा भी नजर आएंगी। 'बैरी कंगना -2'के पहले शेड्यूल की शूटिंग उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कंप्‍लीट हो चुकी है और दूसरे शेड्यूल की शूटिंग इन दिनों मुंबई के विरार में चल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed