एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
sapna choudhary
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने डांस और गाने से लोगों को दीवाना बनाने वालीं सपना चौधरी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। चर्चा थी कि सपना कांग्रेेस ज्वाइन करने वाली हैं लेकिन इन खबरों को उन्होंने महज अफवाह करार दिया है। कहा जा रहा है सपना चौधरी मथुरा सीट से हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहती थीं लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। बहरहाल, सपना चौधरी हरियाणा में तो पहले से ही काफी नाम कमा चुकी थीं लेकिन उनकी पॉपुलरिटी में और इजाफा बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लेने के बाद हुआ।
2 of 10
sapna choudhary
- फोटो : instagram
पहले केवल स्टेज शो पर परफॉर्म करने वालीं सपना चौधरी अब म्यूजिक वीडियो और फिल्में भी कर रही हैं। समय की कमी की वजह से उन्होंने स्टेज शो कम कर दिए हैं। आखिर ऐसा वो करें भी क्यों ना, पहले सिंपल लुक में रहने वालीं सपना ने ग्लमैरस अवतार जो अपना लिया है।
3 of 10
sapna choudhary
- फोटो : instagram
25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले में सपना चौधरी का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई रोहतक से ही की। केवल 12 साल की उम्र में सपना ने अपने पिता को खो दिया, जिसके बाद घर की सारी जिम्मेदारी उन पर आ गई। घरवालों की मदद के लिए सपना चौधरी सिंगिंग और डांसिंग करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
sapna choudhary
- फोटो : instagram
सपना चौधरी के डांस स्टेप सुपरहिट रहे थे। सपना का पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 को हरियाणा के कैैथल जिले में हुआ था हालांकि तब सपना चौधरी को कोई पैसे नहीं मिले थे। इसके बाद अगले शो में सपना ने 3 हजार रुपये कमाए। अपने डांस और गाने से सपना ने पूरे हरियाणा में खूब नाम कमाया।
विज्ञापन
5 of 10
sapna choudhary
- फोटो : instagram
शुरुआती दिनों में सपना चौधरी पैसों के लिए लगातार एक दिन में 30 से 35 प्रोग्राम करती थीं। काम की वजह से वो थक भी जाती थीं लेकिन परिवार के हालात को देखते हुए वो घर पर बैठने की स्थिति में नहीं थीं। सपना ने अपने पैसे से बड़ी बहन की शादी की। शुरुआती दिनों में 3 हजार रुपये कमाने वालीं सपना आज एक शो के लाखों रुपये लेती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।