सपना चौधरी को उनके डांस की वजह से पूरे देश में जाना जाता है। अब उनके साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, राजस्थान की निम्स यूनिवर्सिटी ने हरियाणवी डांसर को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। सपना को यह उपाधि कला क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए दी गई है। निम्स विवि के कुलाधिपति बलवीर सिंह तोमर ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा।
Sapna Choudhary: डांसर के बाद अब डॉक्टर बनीं सपना चौधरी, मुफ्त कराएंगी गरीबों का इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सम्मान को पाने के बाद सपना चौधरी काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि निम्स में उनके द्वारा भेजे गए मरीजों का इलाज मुफ्त होगा। अभिनेत्री के इस आग्रह पर विवि के कुलाधिपति बलवीर सिंह तोमर ने उन्हें आश्वासन भी दिया है। बता दें कि सपना चौधरी बीते मंगलवार को यूनिवर्सिटी के ‘फेलिसिटेशन एंड कल्चरल इवेंट’ में शिरकत करने आई थीं। इस इवेंट में सपना ने अपने गाने और डांस से लोगों की जमकर वाहवाही बटोरी। इस समारोह का आयोजन जयपुर-दिल्ली हाइवे स्थित निम्स यूनिवर्सिटी में हुआ था।
जानकारी के मुताबिक निम्स यूनिवर्सिटी में सपना चौधरी द्वारा भेजे गए मरीजों का इलाज तो होगी ही साथ ही उनके भेजे गए अधिकतम 50 छात्र-छात्राओं को फ्री में शिक्षा भी दी जाएगी। तोमर ने बताया कि इन छात्रों को मेडिकल और डेंटल सहित करीब 400 कोर्स में से किसी में भी दाखिला दिया जाएगा।
सपना चौधरी को असली लोकप्रियता बिग बॉस शो से मिली। इस शो से वह पूरे देश में पहचानी जाने लगीं। शो के अलावा वह हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 'वीरे दी वेडिंग 'और 'नानू की जानू' में काम कर चुकी हैं। सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अक्सर उनके डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।