{"_id":"62b44e146fd7fc2712205bc8","slug":"mandakini-of-ram-teri-ganga-maili-then-and-now-look-comeback-with-music-video-maa-o-maa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mandakini Then And Now: 26 साल में कितनी बदल गईं 'राम तेरी गंगा मैली' की मंदाकिनी, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mandakini Then And Now: 26 साल में कितनी बदल गईं 'राम तेरी गंगा मैली' की मंदाकिनी, देखें तस्वीरें
90 के दशक में बॉलीवुड में बहुत सी हीरोइनें आईं। उनमें से कुछ तो अपना जलवा बिखेरने में कामयाब रहीं तो वहीं कुछ हिरोइनें चर्चा में रहने के बाद गुमनाम सी हो गईं। मंदाकिनी भी उन्हीं में से एक हैं। वही मंदाकिनी जो राम तेरी गंगा मैली में झरने के नीचे सफेद साड़ी में भीगती नजर आई थीं। उस फिल्म की कहानी को कोई नहीं भूल सकता और मंदाकिनी की खूबसूरती के तो लोग आज भी कायल हैं। नीली आंखों वाली मंदाकिनी की चेहरा आज भी लोगों के दिल में छिपा हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे कि इन दिनों वह कहां हैं, कैसी दिखती हैं और क्या कर रही हैं? तो चलिए अगली स्लाइड में आपके सभी सवालों का जवाब देते हैं-
2 of 4
मंदाकिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबर है कि मंदाकिनी एकबार फिर पर्दे पर वापसी कर रही हैं, लेकिन फिल्म के जरिए नहीं बल्कि एक म्यूजिक वीडियो के साथ। उनके नए म्यूजिक वीडियो का नाम है 'मां ओ मां'। इस गाने का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। बता दें कि मंदाकिनी को आखिरी बार 1986 में फिल्म जोरदार में देखा गया था। इसके बाद तो वह पर्दे से गायब ही हो गई थीं। अब करीब 2 दशक बाद वह फिर से ग्लैमर की दुनिया में कमबैक करने जा रही हैं।
3 of 4
मंदाकिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदाकिनी ने राम तेरी गंगा मैली से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 1985 में रिलीज हुई इस फिल्म के डायरेक्टर राज कपूर थे और हीरो राजीव कपूर थे। ये फिल्म हिट साबित हुई थी और इसी से मंदाकिनी रातोंरात सुपरस्टार बन गई थीं। इसके बाद मंदाकिनी ने और भी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन सभी लगभग फ्लॉप रहीं। या यूं कहें कि उन्होंने हिट से ज्यादा फ्लॉप का दौर देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मंदाकिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदाकिनी के करियर की नाव हिचकोले खा ही रही थी कि दुबई में एक क्रिकेट मैच देखते हुए अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ उनकी तस्वीर वायरल होने लगी। तस्वीरें सामने आने के बाद अभिनेत्री पर दाउद के साथ कनेक्शन के आरोप लगने लगे। इसके बाद तो फिल्म मेकर्स भी उन्हें किसी भी फिल्म में लेने से कतराने लगे। जिसके बाद मंदाकिनी की मुश्किलें बढ़ गईं। इसके बाद 1996 में उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।