हरियाणा की देसी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। अपने डांसिंग मूव्स से फैंस को दीवाना बनाने वाली सपना एक धमाकेदार गाना 'मटक-मटक' लेकर आ रही हैं। इस गाने का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो एकदम धांसू है। दिलचस्प बात यह है कि इस गाने में सपना चौधरी पहली बार खेसारी लाल यादव के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। यह गाना 19 अगस्त को रिलीज होगा।
Sapna Choudhary: सपना चौधरी के नए गाने 'मटक मटक' का टीजर जारी, खेसारी लाल के साथ ठुमके लगाती आईं नजर
टीजर में सपना चौधरी और खेसाली लाल यादव का शानदार अंदाज नजर आ रहा है। एक तरफ जहां सपना चौधरी घाघरा चोली में नजर आ रही हैं। वहीं, खेसारी लाल यादव कुर्ता पाजामा में शानदार लग रहे हैं। टीजर में सपना चौधरी का डांस और खेसारी लाल यादव का स्वैग रंग जमा रहे हैं। दोनों की ट्यूनिंग ने गाने के प्रति फैंस की बेचेनी और बढ़ा दी है। बता दें कि इस गाने को मशहूर गायक विश्वजीत चौधरी ने गाया है। वहीं, वहीं इसके लिरिक्स अमीन बरोदी के हैं।
सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस गाने का टीजर जारी होने की सूचना साझा की है। डांसिंग क्वीन ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मटक मटक का टीजर आउट! लो दोस्तों हो जाओ मटकने के लिए तैयार। 19 अगस्त को फुल गाना आएगा, तब तक इस लिंक को शेयर करें।' सपना हरियाणा का बड़ा नाम हैं, तो खेसारी भोजपुरी सिनेमा के चर्चित स्टार है। देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों के जोड़ी क्या कहर ढाती है।
टीजर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। सपना चौधरी के इस पोस्ट पर फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। लोग फायर इमोजी और हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक तरफ फैंस सपना के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं तो खेसारी का स्वैग भी उन्हें पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'बिहार और हरियाणा। देसी क्वीन किलिंग।, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खेसारी भैया जबरदस्त।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खेसारी भैया के फैंस, 19 अगस्त को बवाल कर देना है।'