{"_id":"60a0ca46cc7d93232c58fb79","slug":"sapna-choudhary-multicolor-saree-photos-drooling-over-the-internet-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: सपना चौधरी का ये लुक देख हो जाएंगे दीवाने, खेतों में कराया ग्लैमरस फोटोशूट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीरें: सपना चौधरी का ये लुक देख हो जाएंगे दीवाने, खेतों में कराया ग्लैमरस फोटोशूट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 16 May 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : Instagram
Link Copied
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ना केवल हरियाणा में बल्कि देश भर में 'देसी गर्ल' के नाम से मशहूर हैं। यही कारण है उनकी जबरदस्त फैन-फॉलोइंग का भी। लाखों लोग उनके लुक को भी कॉपी करते हैं। हरियाणवी गानों पर लोगों को दीवाना बनाने वालीं सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह नए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। साथ ही फैंस को उनके नए गानों का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। हाल ही में इनका नया गाना ‘घाघरा’ रिलीज हुआ है, जो काफी चर्चा में रहा। इसके अलावा ‘घुंघरू टूट जावेगा’, ‘म्हारा बनना’ और ‘टोक लाग जाए’ जैसे वीडियोज खूब देखे गए। अब उन्होंने एक बार फिर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इन तस्वीरों में सपना साड़ी पहने नजर आ रही हैं जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है और लोग उनके दीवाने हुए जा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : Instagram
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक-दो नहीं बल्कि कई सारी तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सपना चौधरी मल्टी कलर साड़ी में नजर आ रही हैं और खेतों के बीच ग्लैमरस फोटोशूट करवा रही हैं। फैंस को सपना का यह लुक काफी आकर्षित कर रहा है और लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : Instagram
सपना के पोस्ट में आप देख सकेंगे कि वह हर तस्वीर में एक अलग पोज में नजर आ रही हैं और सभी को दीवाना बना रही हैं। तस्वीर के साथ-साथ सपना ने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है जो उनकी मल्टी कलर साड़ी से मेल खा रहा है। उन्होंने लिखा, 'साड़ी बादल में लिपटे एक इंद्रधनुष की तरह हो सकती है।' सपना की यह तस्वीर तेजी से फैंस के बीच वायरल हो रही है।
सपना चौधरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में तीन गाने रिलीज हुए हैं 'घुंघरू', 'स्लेट बरती' और 'घाघरा'। इन गानों में सपना अपने पुराने वाले अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो इन दिनों एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट भी करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सपना चौधरी अपने बेटे और पति के साथ
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सपना चौधरी ने साल 2020 में जनवरी में अपने ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू संग सात फेरे लिए थे। इसके बाद अक्तूबर में उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। वहीं मां बनने के बाद सपना ने धमाकेदार कमबैक किया था। एक के बाद एक उनके कई गाने रिलीज हो चुके हैं। सपना चौधरी के पति वीर साहू हरियाणवी गाने लिखने के साथ-साथ एक्टिंग भी करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।