नए साल का जश्न हर सेलिब्रिटी ने अपने स्टाइल में मनाया। किसी ने विदेश में अपने परिवार के साथ नए साल का स्वागत किया तो कोई न्यू ईयर का जश्न अकेले मनाया दिखाई दिया। इस बीच हरिणायवी डांसर सपना चौधरी ने नए साल का वेलकम खास अंदाज में किया। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के इसी अंदाज का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
नए साल पर सपना चौधरी ने डांस से मचाया ऐसा गदर, पहले कभी नहीं देखे होंगे ऐसे तेवर
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में आप देखेंगे कि सपना चौधरी अपने फेवरेट गाने 'तेरी आंखा का ये काजल' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस डांस में सपना के तेवर पहले से ज्यादा कातिलाना नजर आ रहे हैं। वीडियो में सपना चौधरी के फैंस सपना की परफॉर्मेंस को एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
A post shared by Sapna Choudhary Club (@isapnachaudhary) on
इस वीडियो के अलावा सपना चौधरी के न्यू ईयर पार्टी के कुछ और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें सपना सभी को न्यू ईयर विश करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में सपना के साथ पवन चावला नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, इस बार सपना चौधरी ने नए साल का जश्न गोवा में मनाया। सपना चौधरी हरियाणा में तो हमेशा से ही पॉपुलर रही हैं लेकिन बिग बॉस ने उनकी लोकप्रियता में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की है।
A post shared by Sapna Choudhary Club (@isapnachaudhary) on
करोड़ों दिलों की धड़कन सपना चौधरी पहले केवल स्टेज शो ही किया करती थीं लेकिन लोकप्रियता बढ़ने के साथ उन्होंने स्टेज शो कम कर दिए हैं। सपना अब एक के बाद एक फिल्में और म्यूजिक वीडियो एलबम कर रही हैं। बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने के बाद उनके लुक्स में भी काफी बदलाव आया है। गांव की छोरी से अलग सपना अपनी खूबसूरती से किसी भी ग्लैमरस एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं।
सपना चौधरी के निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने बहुत ही कम उम्र में पिता को खो दिया। जिसके बाद घर की जिम्मेदारी सपना पर आ गई। उन्होंने अपनी मां, भाई और बहन के लिए काम करना शुरू कर दिया। सपना लगातार स्टेज डांस करती थीं। उनके गाने और डांस स्टेप सुपरहिट रहे। सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई रोहतक से ही की। साल 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र केवल 12 साल थी। घरवालों की मदद के लिए सपना चौधरी सिंगिंग और डांसिंग करने लगीं।
