फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna choudhary: सपना चौधरी ने अपने गए गाने ‘कामिनी’ पर किया स्टेज तोड़ डांस, ठुमकों से लूट ली महफिल

Tue, 26 Jul 2022 04:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 26 Jul 2022 04:29 PM IST
सार

हाल ही में, सपना चौधरी का गाना 'कामिनी' रिलीज हुआ है, जिस पर सपना ने अपने लेटेस्ट प्रोग्राम में धमाकेदार डांस किया है। 
एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने लेटेस्ट गाने 'कामिनी' पर धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं। 

विज्ञापन
Sapna choudhary perform new song kaamini video viral on social media
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना चौधरी बीते काफी दिनों से अपने नए गाने 'कामिनी' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं, जो सोमवार यानी 25 जुलाई को रिलीज हो चुका है। इस गाने में सपना के देसी स्वैग ने फैंस का दिल जीत लिया और उनकी अदाएं देखने लायक हैं। वहीं, अब सपना चौधरी अपने इसी गाने पर थिरकती हुई नजर आई हैं और सपना के इस डांस परफॉर्मेंस को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने पर सपना चौधरी अपने डांस मूव्स से तहलका मचा रही हैं। 

Sapna choudhary perform new song kaamini video viral on social media
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सपना चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह धांसू डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलवार-सूट पहने हुए सपना अपने ही गाने 'कामिनी' की कमर मटकाती दिख रही हैं। उनके एक-एक स्टेप को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में सपना चौधरी के गाने और डांस की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस ने इस वीडियो पर हार्ट इमोजी भेजा है तो कुछ लोगों ने डांसर को 'शानदार' बताया है।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

Sapna choudhary perform new song kaamini video viral on social media
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

गाने की बात करें तो 'कामिनी' में सपना ने अपना देसी अंदाज दिखाया है। गाने की शुरुआत एक घर से होती है, जिसे देखकर गांव की याद आ जाए। गाने में सपना चौधरी के साथ आमीन बरोडी नजर आए हैं और दोनों की थोड़ी सी नौक-झोक देखने को मिल रही है। हालांकि, इस गाने में दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री भी है। सपना का यह गाना फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस गाने को अब तक 10 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं और यह आंकड़ा ऐसे ही बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna choudhary perform new song kaamini video viral on social media
सपना चौधरी - फोटो : amar ujala

बता दें कि सपना चौधरी 14 साल की उम्र से स्टेज शोज कर रही हैं। लेकिन अब वह हरियाणा की देसी क्वीन बन चुकी हैं। उनके गानों का फैंस को इंतजार रहता है। एक समय था जब सपना एक स्टेज शो के लिए महज 3100 रुपये चार्ज करती थीं। लेकिन अब वह एक शो के लिए लाखों में चार्ज करती हैं। दावा है कि सपना एक स्टेज शो के लिए 25 लाख रुपये तक फीस लेती हैं और अगर वह किसी इवेंट में दो से तीन घंटे के लिए शामिल होती हैं, तो उसके लिए भी वह तीन लाख रुपये वसूलती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed