डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के चाहने वालों की कमी नहीं है। सपना के डांस और खूबसूरती के फैंस दीवाने हैं। हाल ही में सपना चौधरी ने अपना नया गाना 'गाम में रोला' रिलीज कर फैंस को तोहफा दिया। 3 नवंबर 2022 को रिलीज हुआ यह गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। हर कोई सपना के ठुमकों और स्टाइल का दीवाना होता नजर आ रहा है। अब सपना ने अपने इसी गाने पर एक रील साझा की है। इसमें उनका डांस तो जबरदस्त है ही, साथ ही उनका लुक भी जानलेवा लग रहा है। सपना चौधरी की यह रील खूब पसंद की जा रही है।
Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने अपने नए गाने 'गाम में रोला' पर बनाई रील, पोशाक में कातिल लग रहीं डांसिंग क्वीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें सपना चौधरी हरियाणवी पोशाक में नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल घाघरा, सफेद कमीज और काली रंग की गोटा-पट्टी वाली ओढ़नी ओढ़ रखी है।
Yash: 'साउथ की फिल्मों का मजाक उड़ाते थे नॉर्थ के दर्शक', 'केजीएफ' के रॉकी भाई ने निकाली वर्षों पुरानी भड़ास
वीडियो में देखा जा सकता है कि पोशाक के साथ सपना चौधरी भारी-भरकम जेवर पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने कमर में डिजाइनर तगड़ी पहनी हुई है। वहीं, मल्टी कलर का मांग टीका और भारी-भरकम ईयरिग्स से लुक कंपलीट किया है। सपना चौधरी ने काले रंग की ओढ़नी सर पर ओढ़ रखी है। हल्के से घूंघट के साथ सपना चौधरी की खूबूसरती में चार चांद लग गए हैं। इस पर अपने कातिल डांस मूव्स से सपना फैंस का दिल धड़काती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ सपना ने कैप्शन लिखा है, 'ट्रेंडिंग।'
सपना चौधरी की यह वीडियो यूजर्स को बेहद पसंद आ रही है। डांसिंग क्वीन के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बरसात हो रही है। हर किसी को सपना का अंदाज पसंद आ रहा है। कुछ यूजर्स तो सपना को बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का सुझाव दे रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर सपना चौधरी की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 5.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सपना के पोस्ट अक्सर वायरल होते नजर आते हैं।
Sanjeev Kumar: अधूरी रह गई थी सजीव कुमार-सचिन पिलगांवकर की आखिरी मुलाकात, जमीन पर बेसुध पड़े मिले थे एक्टर