सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: काला सलवार-सूट पहन 'नाचो-नाचो' गाने पर झूमकर नाचीं सपना, डांसर की अदा पर यूजर्स हुए फिदा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Oct 2022 11:25 AM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary shares reel on Naacho Naacho song goes viral on social media
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। दुनियाभर में सपना के लाखों फैंस हैं। यही वजह है कि सपना जहां भी जाती हैं, फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती है। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज साझा करती नजर आती हैं। सपना डांस की रील्स भी खूब बनाती हैं।  एक बार फिर सपना अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इसमें सपना अपने चिर-परिचित अंदाज में धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं, जो काफी पसंद किया जा रहा है।



Urfi Javed: सड़क पर छोटे कपड़े पहने उर्फी जावेद ने लगाई दौड़, एक्ट्रेस की ऐसी हालत देख चकराया फैंस का सिर

Sapna Choudhary shares reel on Naacho Naacho song goes viral on social media
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना चौधरी ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। इसमें सपना चौधरी 'नाचो नाचो' गाने पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी का लुक भी काफी उम्दा लग रहा है। उन्होंने गोल्डन और ब्लैक कलर का सलवार सूट पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने जयपुरी जूतियां पहनी हैं। आउटफिट्स के साथ-साथ सपना का हेयरस्टाइल भी कमाल है। सपना ने परांदा लगाकर लंबी चोटी बना रखी है। बड़े-बड़े ईयरिंग्स के साथ सपना ने अपना लुक कंपलीट किया है।

OTT This Week: इस हफ्ते लगेगा सस्पेंस, थ्रिल और क्राइम का तड़का, रिलीज हो रही हैं ये वेब सीरीज और फिल्में

Sapna Choudhary shares reel on Naacho Naacho song goes viral on social media
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना ने डांस इस अंदाज में किया है, मानो वह स्टेज पर प्रस्तुति दे रही हों। लेकिन, वीडियो में सपना एक हॉल में डांस करती नजर आ रही हैं। उनके साथ में बैकग्राउंड में अन्य डांसर्स भी सपना के साथ थिरक रहे हैं। इस वीडियो के साथ सपना चौधरी ने कैप्शन में  लिखा है, 'नाचो, नाचो...।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग में लिखा है, 'ट्रेंडिंग रील्स।' सपना का अंदाज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह फेस्टिव मूड में आ चुकी हैं। उन्होंने इस रील के साथ फैंस को दिवाली ट्रीट दी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary shares reel on Naacho Naacho song goes viral on social media
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना चौधरी की इस वीडियो पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई सपना चौधरी के लुक और डांस का कायल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'एवरग्रीन वुमेन।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका किसी से मुकाबला नहीं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हरियाणा की शान।' सपना के लुक की तरीफ करने के साथ-साथ यूजर्स उन्हें दिवाली की बधाई भी दे रहे हैं। 

Diwali 2022: कृष्ण कुमार की दिवाली पार्टी में इस तरह दिखा सितारों का जलवा, वरुण और सारा ने भी लगाए चार चांद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed