Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Sapna Choudhary Song Nachan Ki Tol Trending on YouTube, singer gave 4 back to back hits sone ki tagdi chakki neeche bhoot haryana ke paapi
{"_id":"62c466d9f8528c2f843a4da5","slug":"sapna-choudhary-song-nachan-ki-tol-trending-on-youtube-singer-gave-4-back-to-back-hits-sone-ki-tagdi-chakki-neeche-bhoot-haryana-ke-paapi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nachan Ki Tol: रिलीज के एक दिन बाद ही ट्रेंड कर रहा सपना का नया गाना, लगातार चार हिट नंबर्स से जीता फैंस का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nachan Ki Tol: रिलीज के एक दिन बाद ही ट्रेंड कर रहा सपना का नया गाना, लगातार चार हिट नंबर्स से जीता फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने गानों के चलते अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। सपना की पहचान अब हरियाणा ही नहीं पूरे देश में हैं। उनके गाने लोगों को डांस करने के लिए मजबूर कर देते हैं। हाल ही में सपना चौधरी के नए गाने 'नाच की तोल' ने रिलीज के बाद से ही धमाल मचा दिया है। एक दिन में ही गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं और अब ये ट्रेंड भी करने लगा है।
2 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और रील बनाकर सपना चौधरी को टैग भी कर रहे हैं। सपना भी उन्हें शेयर कर अपना प्यार दिखा रही हैं। रिलीज के एक दिन बाद ही यह गाना यूट्यूब पर 33वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, इसे अभी तक 1.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जिनका बढ़ने का सिलसिला जारी है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस को यह गाना कितना पसंद आ रहा है।
3 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने के बोल प्रेम जांगड़ा ने लिखे हैं। वहीं, इस गाने में सपना चौधरी भरत नेगी के साथ दिखाई दी हैं। दोनों की जोड़ी ने इस गाने को और भी धमाकेदार बना दिया है और उनकी केमिस्ट्री काफी बढ़िया लग रही है। गाने में सपना का लुक भी काफी कातिलाना है। कभी वह पिंक शिमर लहंगे में दिखीं तो कभी वह ग्रीन कलर के आउटफिट में कहर ढा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते एक महीने में सपना चौधरी का यह चौथा गाना रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इससे पहले सपना के तीन गाने 'सोने की तगड़ी', 'हरियाणा के पापी' और 'चक्की नीचे भूत' को फैंस का खूब प्यार मिला था। वहीं, अब 'नाच की तोल' को भी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।